दिवाली से पहले पर्यटकों को खास तोहफा, भारतीय अब बिना वीजा के जा सकेंगे थाईलैंड

दिवाली से ठीक पहले थाईलैंड ने भारतीय पर्यटकों को ख़ास तोहफा दिया है। भारत से थाईलैंड की यात्रा का प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब भारतीय पर्यटकों को थाईलैंड की यात्रा के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी। थाईलैंड के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया है कि भारत और ताइवान से आने वाले लोगों के लिए वीजा आवश्यकताओं को माफ कर दिया जाएगा।

0
119

न्यूज़लिंक हिंदी। दिवाली से ठीक पहले थाईलैंड ने भारतीय पर्यटकों को ख़ास तोहफा दिया है। भारत से थाईलैंड की यात्रा का प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब भारतीय पर्यटकों को थाईलैंड की यात्रा के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी। थाईलैंड के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया है कि भारत और ताइवान से आने वाले लोगों के लिए वीजा आवश्यकताओं को माफ कर दिया जाएगा। रॉयटर्स के मुताबिक, थाईलैंड अगले महीने से मई 2024 तक भारत और ताइवान से आने वाले लोगों के लिए वीजा आवश्यकताओं में छूट देगा ताकि सीजन में अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। इससे पहले थाईलैंड ने सितंबर में चीनी टूरिस्ट्स के लिए भी वीजा की जरूरतों को खत्म कर दिया था।

थाइलैंड सरकार के प्रवक्ता चाई वाचारोंके ने कहा, ”भारत और ताइवान से आने वाले लोग 30 दिनों के लिए बिना वीजा के थाईलैंड में प्रवेश कर सकते हैं।” थाईलैंड यात्रियों के लिए अपने वीजा नियमों में ढील देने की संभावना तलाश रहा है, जिसमें वीजा छूट और पर्यटकों के लिए ठहरने की अवधि का विस्तार करना शामिल है।

ये भी पढ़े : UP ने तोड़ा रिकॉर्ड , कर्नाटक को पीछे कर शराब बेचने के मामले में बना नंबर-1

फिलहाल भारत के यात्रियों को 2 दिन के थाईलैंड के वीजा के लिए 2000 भाट (लगभग 57 डॉलर) का भुगतान करना अनिवार्य है। थाईलैंड की नई सरकार का लक्ष्य अगले साल विदेशी पर्यटकों से राजस्व को 3.3 ट्रिलियन भाट तक बढ़ाना है। जिसमें यात्रा उद्योग सबसे अच्छा अल्पकालिक आर्थिक प्रोत्साहन प्रदान करता है। बैंक ऑफ थाईलैंड के आंकड़ों के अनुसार, पर्यटन सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 12% और नौकरियों में लगभग पांचवें हिस्से का योगदान देता है।

ये भी पढ़े : Karwa Chauth 2023: इस साल करवा चौथ पर 15000 करोड़ रुपये खर्च, अकेले दिल्ली में 1.5 हजार करोड़ की होगी बिक्री

फुकेत टूरिज्म एसोसिएशन के अध्यक्ष थानेथ तांतीपिरियाकिज ने अगस्त में ब्लूमबर्ग को बताया था कि आवेदन शुल्क को खत्म करना चीन और भारत के आगंतुकों को वीजा छूट देने की तुलना में आदर्श होगा।

श्रीलंका ने भी दी है छूट
थाईलैंड के अलावा श्रीलंका गवर्नमेंट ने भी इससे पहले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दी है। 24 अक्टूबर को श्रीलंका के विदेश मंत्री ने बताया था कि उनकी सरकार ने 31 मार्च 2024 तक अपने देश में भारतीय पर्यटकों को वीजा फ्री एंट्री देने का फैसला लिया है। भारत के अलावा 6 और देशों के पर्यटकों के लिए वीजा फ्री एंट्री की घोषणा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here