इजराइल के हमले में 200 फलिस्तीनियो की मौत का दावा, जमीनी हमलों में 11 इजराइल सैनिक भी मारे गए

0
361
फाइल फोटो

न्यूज़लिंक हिंदी। इजराइल ने गाजा पट्टी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जबलिया शरणार्थी शिविर पर हवाई हमले में 200 फलस्तीनियों और दो हमास कमांडर को मार गिराया। स्वास्थ अधिकारियो ने इस हमले में 150 लाेगों के घायल होने की जानकारी दी। वहीं, हमास ने कहा कि जबलिया हमले में 400 लोग मारे जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Bollywood News : किंग खान आज मना रहे अपना 58वां जन्मदिन, फैन्स को दिया शानदार तोहफा, फिल्म डंकी का दमदार टीजर किया रिलीज

हमास और इजराइल के बीच भीषण युद्ध अभी थमा नहीं है। लगातार एक-दूसरे पर रॉकेट दागे जा रहे हैं। इजराइली सेना हमास के आतंकी ठिकानों को तबाह करने में लगा है। आसमान से लेकर जमीन तक सभी जगहों से हमास पर हमले किए जा रहे हैं। अभी तक 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। गाजा पट्टी पर लगातार हो रहे हमलों से परेशान होकर विदेशी लोग इस क्षेत्र को छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: Kanpur Murder Case : आखिर क्यों उलझती जा रही है कुशाग्र कनोडिया हत्या की गुत्थी; इन वजहों से उठ रहे हैं सवाल

हमास का कहना है कि इजराइल द्वारा जबालिया शरणार्थी शिविर पर किए हमले में करीब 200 फलस्तीनियों की मौत हुई है। वहीं, इजराइल का दावा है कि शिविर पर किए हमलों में दो हमास के कमांडर मारे गए हैं। इजराइल जबालिया शरणार्थी शिविर पर हमला कर रहा है। उसका दावा है कि इन हमलों में हमास के दो कमांडर मारे गए हैं। साथ ही इस्राइली सेना ने यह भी कहा है कि इन शिविरों और लोगों के घरों के आसपास आतंकवादी मौजूद हैं।

यह लोग जानबूझकर गाजा के नागरिकों को खतरे में डाल रहे हैं। हमास ने गुरुवार को कहा कि जबालिया पर दो इस्राइली हमलों में कम से कम 200 फलस्तीनी मारे गए, जबकि 122 अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं। वहीं, कम से कम 700 लोग घायल हुए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि फलस्तीनियों ने बुधवार को मलबे में फंसे पीड़ितों की तलाश शुरू कर दी। यह एक नरसंहार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here