Skin care : सर्दियों में स्किन का रखे खास ध्यान , नही तो हो सकती है परेशानी

आज हम आपको सर्दियों में त्वचा में नमी बनाए रखने के कुछ घरेलू तरीके बताएंगे, जिनको अपनाकर आप अपनी ड्राई त्वचा का खास ध्यान रख सकते हैं।

0
273

न्यूज़लिंक हिंदी । हर किसी को सर्दियों का मौसम काफी पसंद होता है। खासकर इस मौसम में लोग घूमने-फिरने जाते हैं और परिवार के साथ समय व्यतीत करते हैं। इसके साथ ही घरों में भी हीटर जलाकर आराम से रजाई में बैठ कर चाय पीना लोगों को काफी लुभाता है लेकिन इस मौसम मे त्वचा रूखी-सूखी होने लगती है, जिसकी वजह से कई बार शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। ज्यादातर लोग अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं, जोकि हर किसी के बस की बात नहीं है।

खासतौर पर जब बार आती है ड्राई स्किन वाले लोगों को उनको तो सर्दियों के मौसम में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको सर्दियों में त्वचा में नमी बनाए रखने के कुछ घरेलू तरीके बताएंगे, जिनको अपनाकर आप अपनी ड्राई त्वचा का खास ध्यान रख सकते हैं।

मॉइश्चराइजर जरूर करे..
सर्दियों के मौसम में मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल तो गलती से भी ना भूलें। अगर आप मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करना भूल जाएंगे तो इससे त्वचा में क्रेक पड़ने लगते हैं। जिससे स्किन बेजान दिखाई देती है।

स्क्रब का इस्तेमाल करे..
अक्सर लोग सोचते हैं कि उनकी त्वचा तो ड्राई है, उन्हें स्क्रब की जरूरत नहीं है लेकिन ऐसा नहीं होता। स्क्रब की मदद से आप अपनी डेड स्किन को हटा सकते हैं। इसलिए हफ्ते में एक बार स्क्रब जरूर करें।

नारियल तेल हेल्थ क लिए अच्छा..
जिन लोगों की त्वचा ड्राई होती है, उन्हें हमेशा रात को स्कन केयर रुटीन फॉलो करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस समय ही आपका शरीर काफी रिलैक्स होता है। ऐसे में त्वचा स्किन केयर प्रोडक्ट को सही तरह से एब्जॉर्ब कर पाती है। इसी के चलते हर रोज रात में नारियल का तेल हाथ-पैर में लगा के ही सोएं।

ये भी पढ़ें : खाकी वर्दी में थ्री स्टार, गांव में मचाते थे भौकाल,यूपी के जिले बरेली में पकड़े गए फर्जी दारोगा और महिला इंस्पेक्टर

सनस्क्रीन को ना भूलें..
लोगों को लगता है कि सर्दियों के मौसम में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना इतना जरूरी नहीं है। बल्कि ऐसा नहीं है, सर्दियों में भी लोगों को सनस्क्रीन का इस्तेमाल नियमित रूप से ही करना चाहिए। इससे त्वचा हानिकारक किरणों से बची रहती है। इसके इस्तेमाल से त्वचा सर्दियों में भी हाइड्रेट रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here