खाकी वर्दी में थ्री स्टार, गांव में मचाते थे भौकाल, यूपी के बरेली में पकड़े गए फर्जी दारोगा और महिला इंस्पेक्टर

0
404

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश जिले के बरेली में एक फर्जी महिला इंस्पेक्टर और दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया।  दोनों पुलिस की वर्दी पहनकर गांव में घूम-घूमकर अपना रौब झाड़ते थे।  पूछने पर लोगों से कहते फिरते थे कि उनका चयन पुलिस विभाग में हो गया है। ये सुनकर गांववालों ने फूल माला पहनाकर उनका सम्मान भी किया। लेकिन जब तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। बीती रात असली पुलिस ने फर्जी महिला इंस्पेक्टर और दारोगा को धर दबोचा।

बताया जा रहा है कि थाना सिरौली क्षेत्र के गांव मुगलपुर की रहने वाली युक्ति क्रांति 23 अक्टूबर को थ्री स्टार लगाकर पुलिस की फर्जी वर्दी पहनकर गांव पहुंची
उसने खुद को यूपी पुलिस में चयनित बताया जिसपर गांव में दाखिल होते ही लोगों ने फिल्मी स्टाइल में नोटों की और फूलों की माला पहनाकर युक्ति का स्वागत किया।
वहीं, दूसरी ओर अलीगंज थाना क्षेत्र में राजपुर कला गोटिया का रहने वाला धनवीर भी दारोगा की वर्दी पहनकर रौब झाड़ रहा था। 23 अक्टूबर को गांव में दाखिल होने पर उसका भी जमकर स्वागत हुआ किसी ने उसे फूलों की माला पहनाई तो किसी ने नोटों की लोगों ने फर्जी दारोगा के साथ सेल्फी खिंचवाई और ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मनाया।
गांव में वर्दी पहनकर घूमने वाले फर्जी महिला इंस्पेक्टर और फर्जी दारोगा को बीती रात बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों पुलिस की फर्जी वर्दी पहनकर गांव में रह रहे थे और लोगों से कहते फिर रहे थे कि इनका चयन पुलिस में हो गया है। ये बात सुनकर गांववालों ने फूल माला पहनाकर दोनों का स्वागत सम्मान भी किया कई लोगों ने फोटो भी खिंचवाई लेकिन बाद में भंडाफोड़ हो गया।
सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें एक युवती इंस्पेक्टर की वर्दी में नजर आई कंधे पर उसके थ्री-स्टार भी है। वहीं राजपुर कला की गोंटिया का एक युवक दरोगा की वर्दी में नजर आया लोगों ने बकायदा उनका स्वागत भी किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here