WhatsApp का बड़ा कदम, कंपनी ने बैन कर दिए हैं लाखों Accounts, जानिए डिटेल्स

अगर आप भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं और अब आपके फोन में इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप नहीं चल रहा है तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। वॉट्सऐप ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाया है जिसके तहत कंपनी ने लाखो भारतीय अकाउंट को बैन कर दिया है।

0
439

न्यूज़लिंक हिंदी। अगर आप भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं और अब आपके फोन में इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप नहीं चल रहा है तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। वॉट्सऐप ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाया है जिसके तहत कंपनी ने लाखो भारतीय अकाउंट को बैन कर दिया है। अगर आप वॉट्सऐप नहीं चला पा रहे हैं तो हो सकता है कि बैन हुए अकाउंट की लिस्ट में आपका भी नंबर हो।

दरअसल वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए कई कदम उठाता है। इसके तहत कंपनी हर महीने तमाम संदिग्ध अकाउंट्स को बैन करती है। इसके अलावा यूजर्स द्वारा रिपोर्ट्स किए गए अकाउंट्स का रिव्यू किया जाता है और उन पर कार्रवाई की जाती है। ऐप ने बताया है कि सितंबर महीने में उन्हेंने 71 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट्स को बैन किया है।

ये भी पढ़े: एलवीश यादव का सिस्टम हुआ हैंग, FIR दर्ज, यूट्यूबर ने कहा- मेरे ऊपर लगे आरोप गलत

WhatsApp ने हर महीने की तरह ही सितंबर में भी लाखों अकाउंट्स को बैन किया है। इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने सितंबर महीने में 71.1 लाख अकाउंट्स को बैन किया है। इन अकाउंट्स को IT नियमों के मुताबिक बैन किया गया है। दरअसल, वॉट्सऐप हर महीने IT नियमों के मुताबिक भारत में यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए कई कदम उठाता है।

इसके तहत कंपनी हर महीने रिपोर्ट भी जारी करती है, वॉट्सऐप की ओर से बताया गया कि सितंबर महीने में भी हजारों लोगों की तरफ से सितंबर महीने में शिकायतें प्राप्त हुई। पूरे महीने में कुल 10,442 लोगों ने रिपोर्ट दर्ज की। वॉट्सऐप की तरफ से उठाया गया कदम यह दर्शाता है कि शिकायतों को लेकर कंपनी बेहद सजग है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इससे पहले अगस्त महीने में वॉट्सऐप ने करीब 74 लाख भारतीय अकाउंट्स को बैन किया था।

ये भी पढ़े: कानपुर पेशाब कांड: दुकान पर पेशाब करने वाले दोनों पुलिसकर्मी निलंबित, वीडियो वायरल होते हुई कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here