पाकिस्तान ने डकवर्थ लुईस नियम से न्यूजीलैंड को 21 रन से हराया, सेमीफाइनल की आस बरकरार हैं ,

0
258

न्यूज़हिंदी लिंक , विश्व कप 2023 के 35वें मुकाबले में पाकिस्तान ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत न्यूजीलैंड को 21 रन से हरा दिया है। बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 401 रन बनाए थे। बारिश के कारण पाकिस्तान की पारी 41 ओवर की हो गई और नया लक्ष्य 342 रन का मिला। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 25.3 ओवर में एक विकेट खोकर 200 रन बनाए। इसके बाद खेल नहीं हो सका और पाक टीम 21 रन से जीत गई।
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को डकवर्थ लईस नियम के तहत 21 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी हुई है। वहीं, न्यूजीलैंड की राह मुश्किल हो गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट खोकर 401 रन बनाए। रचिन रवींद्र ने 108 की पारी खेली। वहीं, कप्तान विलियम्सन ने 95 रन का योगदान दिया। फिलिप्स ने 41 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर ने तीन विकेट लिए। हसन अली, इफ्तिखार अहमद और हारिस रऊफ ने एक-एक विकेट लिया।

पाकिस्तान के लिए फखर जमान ने 81 गेंद में नाबाद 126 रन बनाए। वहीं, कप्तान बाबर ने 63 गेंद में 66 रन की नाबाद पारी खेली। 25.3 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 200/1 था। इसके बाद बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका और डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्तान 21 रन से जीत गया। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने एक विकेट लिया।

न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही थी। डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र ने पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी निभाई। कॉन्वे 39 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चोट से वापसी कर रहे केन विलियम्सन ने रचिन रवींद्र के साथ 180 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच रचिन ने इस विश्व कप का अपना तीसरा शतक जड़ा। वह न्यूजीलैंड के लिए किसी एक विश्व कप में तीन शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। वहीं, विलियम्सन 79 गेंद में 10 चौके और दो छक्के की मदद से 95 रन बनाकर आउट हुए। शतक लगाने के बाद मिचेल भी अपना विकेट दे बैठे। वह 94 गेंद में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 108 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डेरिल मिचेल 18 गेंद में 29 रन, मार्क चैपमैन 27 गेंद में 39 रन, ग्लैन फिलिप्स ने 25 गेंद में 41 रन की पारी खेली। मिचेल सैंटनर 17 गेंद में 26 रन और टॉम लाथम दो रन बनाकर नाबाद रहे। वसीम के अलावा हसन अली, इफ्तिखार अहमद और हारिस रऊफ को एक-एक विकेट मिला। शाहीन अफरीदी ने इस मैच में 90 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। 24 वनडे पारियों में यह पहली बार है जब शाहीन अफरीदी बिना विकेट लिए रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here