न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय टीम को इस बार बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोटिल होने के चलते विश्व कप 2023 से बाहर हो चुके हैं।अब उनकी जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हार्दिक पांड्या का विश्व कप 2023 से बाहर होने के बाद अब पहला रिएक्शन सामने आया है। हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अपने मन की बात कही।
सामने आया हार्दिक का पहला रिएक्शन..
दरअसल, टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि इस तथ्य को पचाना मुश्किल रहा कि मैं विश्व कप के बाकी मैचों से बाहर हो गया हूं। मैं पूरी भावना के साथ टीम के साथ रहूंगा और हर खेल की हर गेंद पर टीम को सपोर्ट करूंगा। सभी को शुभकामनाएं, प्यार और समर्थन देने के लिए तहे दिल से धन्यवाद। हमारी टीम खास है और मुझे यकीन है कि हम सभी को गर्व महसूस कराएंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोटिल हो हुए थे हार्दिक..
विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या अपने पहले ओवर डालते समय ही चोटिल हो गए थे। वह उस मैच में सिर्फ 3 गेंद ही फेंक सके थे। हार्दिक 4 रन बचाने के चक्कर में गेंद को पैर से रोकने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन इस दौरान उनका बाएं टखने में चोट लग गई और उन्हें मैच से बाहर जाना पड़ा।
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान पर तंज कसते हुए PM मोदी बोले- ‘जो पहले भारत पर आतंकी हमलों के पीछे होते थे, अब खुद को बचाने की अपील कर रहे’
अब रिप्लेसमेंट के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है। प्रसिद्ध को पहले से ही बैकअप के तौर पर तैयार रहने के लिए कहा गया था और वह बेंगलुरु में एनसीए में मौजूद थे, लेकिन शनिवार को टूर्नामेंट की इवेंट टेक्निकल कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद वह भारतीय टीम से जुड़ गए हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा का क्रिकेट करियर..
प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत के लिए अभी तक 17 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29 विकेट झटके है। भारत के लिए आखिरी बार प्रसिद्ध ने 27 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच राजकोट में खेला था, जिसमें उन्होंने 9 ओवर में 1 विकेट लिया था। उन्होंने 2 टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं, जिसमें उनके नाम 4 विकेट दर्ज हैं।

