Diwali 2023: आइये जानते है, धनतेरस से लेकर भाईदूज तक की साप्ताहिक व्रत-त्योहार लिस्ट

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष में धनतेरस, दिवाली, भाई दूज और गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। साथ ही कई अन्य प्रमुख त्योहार भी हैं। चलिए जानते है, इस सप्ताह में होने वाले सभी व्रत और त्योहारों के बारे में..

0
445

न्यूज़लिंक हिंदी। हिन्दू धर्म में कार्तिक महीने का विशेष महत्व है। इस महीने में कई खास व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। इनकी शुरुआत नवरात्रि से हो चुकी है। इस महीने में प्रकाश का पर्व दिवाली मनाई जाती है, जो हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष में धनतेरस, दिवाली, भाई दूज और गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। साथ ही कई अन्य प्रमुख त्योहार भी हैं। चलिए जानते है, इस सप्ताह में होने वाले सभी व्रत और त्योहारों के बारे में..

साप्ताहिक व्रत-त्योहार की लिस्ट..

  • 9 नवंबर को रमा एकादशी है। यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है।
  • 10 नवंबर को धनतेरस है। यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वन्तरि की पूजा की जाती है। साथ ही सोने चांदी की खरीदारी की जाती है। इस दिन यम दीपम भी है।
  • 10 नवंबर को प्रदोष व्रत है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष काल में भगवान धन्वन्तरि की पूजा की जाती है। प्रदोष व्रत पर देवों के देव महादेव की उपासना की जाती है।
  • 12 नवंबर को दिवाली है। प्रकाश का पर्व दिवाली हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

ये भी पढ़ें : Agra News: बेटी को AC कोच में छोड़ने आये फेमस सर्जन का ट्रैन से उतरते समय फिसला पैर, दर्दनाक मौत

  • इसके अलावा, 12 नवंबर को काली पूजा, नरक चतुर्दशी, केदार गौरी व्रत, चोपड़ा पूजा, शारदा पूजा, कमला जयंती आदि प्रमुख व्रत हैं। 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा और भाई दूज है।
  •  लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर को होगी। इस दिन नहाय खाय है। इसके अगले दिन खरना है। 19 नवंबर को डूबते सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा और 20 नवंबर को उगते सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here