World Cup 2023: 146 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार ‘टाइम आउट’ हुआ कोई बल्लेबाज

शाकिब ने दूसरी बॉल पर ही सदीरा समरविक्रमा को कैच आउट कराया। इसके बाद एंजेलो मैथ्यूज अगले बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आए। मगर इसी दौरान उनसे एक गड़बड़ हो गई।

0
739

न्यूज़लिंक हिंदी। world cup 2023 में रोमांचक मुकाबलों के साथ कई विवाद भी सामने आ रहे है। इसी बीच एक ऐतिहासिक विवाद सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान देखने को मिला। इस मैच में श्रीलंकाई प्लेयर एंजेलो मैथ्यूज अजीब तरीके से आउट हुए। दरअसल, मैथ्यूज को अंपायर ने ‘टाइम आउट’ करार दिया। और उन्हें बिना बॉल खेले ही पवेलियन लौटना पड़ा।

मैथ्यूज की एक गलती उन पर ही भारी पड़ी..
पूरा मामला श्रीलंकाई पारी के दौरान 25वें ओवर में हुआ। यह ओवर बांग्लादेश टीम के कप्तान और स्पिनर शाकिब अल हसन ने किया था। शाकिब ने दूसरी बॉल पर ही सदीरा समरविक्रमा को कैच आउट कराया। इसके बाद एंजेलो मैथ्यूज अगले बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आए। मगर इसी दौरान उनसे एक गड़बड़ हो गई।

मैथ्यूज 1 मिनट 20 सेकंड के अंदर क्रीज पर आकर स्टांस लेने लगे। इसके बाद उनकी हेलमेट में कुछ समस्या हुई। इस लिए उन्होंने दूसरा हेलमेट लाने के लिए पवेलियन की ओर साथी खिलाड़ियों के लिए इशारा किया। इस कारण मैथ्यूज अगले एक मिनट तक बैटिंग नहीं कर सके। इस बीच शाकिब ने फील्ड अंपायर से टाइमआउट की अपील कर दी और अंपायर ने उन्हें आईसीसी के नियम 40.1.1 के अनुसार 2 मिनट के अंदर बल्लेबाजी न करने के चलते टाइमआउट दे दिया।

ये भी पढ़ें : Kushagra Murder News: आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची कानपुर पुलिस, कुशाग्र हत्याकांड में सीन को किया गया रिक्रिएट

आइए जानते है क्या है टाइम आउट का नियम..
आईसीसी के नियम 40.1.1 के अनुसार विकेट गिरने या फिर बल्लेबाज के रिटायर होने पर नए बल्लेबाज को 2 मिनट के अंदर अगली गेंद खेलने के लिए तैयार होना चाहिए। अगर नया बल्लेबाज अगले दो मिनट के अंदर अगली गेंद नहीं खेलता तो उसे ‘टाइम आउट’ नियम के अनुसार आउट दे दिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here