न्यूज़लिंक हिंदी। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी एक्टिंग से फैन्स को दीवाना बनाया हुआ है। जल्द ही एक्ट्रेस की फिल्म ‘एनिमल’ परदे पर आने वाली है ,इसमें में रणबीर कपूर भी नजर आएंगे इस वक़्त रश्मिका अपने डीपफेक वीडियो को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक मॉर्फ्ड वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक लड़की के चेहरे पर टेक्नोलॉजी के जरिए रश्मिका का चेहरा लगाया गया था।
इस वायरल वीडियो की वजह से रश्मिका काफी परेशान हो गई थीं। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी रश्मिका मंदाना के सपोर्ट में आवाज उठाई थी। वहीं अब रश्मिता ने बिग बी को उनका स्टैंड लेने के लिए थैंक्यू कहा है।
सोमवार शाम को एक्स पर पोस्ट कर रश्मिका ने लिखा..
”ये कानूनी तौर पर एक मजबूत मामला है।” इस पर रश्मिका ने बिग बी को शुक्रिया कहते हुए पोस्ट में लिखा, “मेरे लिए खड़े होने के लिए धन्यवाद सर, मैं आप जैसे लीडर्स के साथ देश में सुरक्षित महसूस करती हूं।”
Thankyou for standing up for me sir, I feel safe in a country with leaders like you. https://t.co/rD9umXhKEn
— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) November 6, 2023
नागा चैतन्य ने भी लिया था स्टैंड..
नागा चैतन्य समेत कई अन्य लोगों ने भी इसे ‘निराशाजनक’ बताया था। नागा ने लिखा, “यह देखना वास्तव में निराशाजनक है, कि टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग कैसे किया जा रहा है और यह भविष्य में क्या प्रगति कर सकता है। इसके बारे में सोचना और भी डरावना है। कार्रवाई की जानी चाहिए और उन लोगों की सुरक्षा के लिए किसी प्रकार का कानून लागू किया जाना चाहिए जो इसका शिकार हुए हैं और होंगे। आपको स्ट्रेंथ मिले,” रश्मिका ने इसके लिए एक्टर को शुक्रिया भी कहा था।
Thank you @chay_akkineni 🙏 https://t.co/HXjfMRf6uu
— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) November 6, 2023
ये भी पढ़ें : Air Polluction: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को फटकार लगाते हुए कहा- ‘बुलडोजर शुरू कर दिया तो रुकने वाला नही
रश्मिका जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आएंगीं। फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल ने भी अहम रोल प्ले किया है। ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
