न्यूज़लिंक हिंदी। यूट्यूबर और ‘बिग बॉस OTT 2’ फेम एल्विश यादव की मुसीबतें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। अब नोएडा पुलिस ने सांपों की तस्करी मामले में एल्विश यादव से पूछताछ की है। दरअसल मंगलवार को नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर को नोटिस भेजा था। इसके बाद वह आधी रात को नोएडा पहुंचे तो पुलिस ने इस केस में उनसे सवाल जवाब किए हैं। हालांकि पूछताछ के बाद एल्विश यादव को जाने दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, आधी रात करीब दो बजे एल्विस यादव कोतवाली सेक्टर 20 पहुंचा था और वहां उसे पुलिस की टीम ने पूछताछ की। इस दौरान सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में कई सवाल पूछे गए। अब दोबारा एल्विश यादव से पूछताछ की जाएगी और उसे फिर से बुलाया गया है। गिरफ्तार आरोपी राहुल के रिमांड मिलने के बाद पुलिस एल्विश को उसके सामने बिठाकर पूछताछ कर सकती है।
रेप पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में घिरे एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने मंगलवार को नोटिस भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया था। इस मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड की सुनवाई कोर्ट में जारी है। इस मामले में पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है।
एल्विश यादव से नोएडा पुलिस ने की पूछताछ
हाल में ही एल्विश यादव को राजस्थान की कोटा पुलिस ने हिरासत में लिया था। जहां पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। वहीं, एल्विश यादव इन सभी आरोपों से पल्ला झाड़ चुके हैं। वह लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से कह रहे हैं कि उनका इस मामले में कोई लेना देना नहीं है। जिन लोगों ने उनके ऊपर कीचड़ उछाला है, वह उनपर मानहानि का केस भी करेंगे।
ये भी पढ़े : UP के एक और शहर का बदलेगा नाम, नगर निगम की बैठक में प्रस्ताव को मिली मंजूरी
गिरफ्तार सपेरों के पास नहीं मिला लाइसेंस
नोएडा पुलिस ने जिन पांच सपेरों को नौ सांपों के साथ गिरफ्तार किया था। इनके पास सांप दिखने का कोई लाइसेंस भी नहीं मिला है। वन विभाग की तरफ से कुछ सांपों के लिए लाइसेंस भी दिया जाता है। पुलिस अब इस मामले में विधिक राय लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है और इसके बाद फिर में अलग धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।
वन विभाग करेगा वीडियो की जांच
एल्विश के गले में सांप वाली वीडियो की वन विभाग भी जांच कर रहा है। इस मामले में जिला वन अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद एल्विश के खिलाफ विभाग में भी एचटू केस दर्ज किया जाएगा। दोषी पाए जाने के बाद इसमें तीन वर्ष की सजा हो सकती है।

