न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। कुशाग्र हत्या मामले में तीनों हत्यारोपियों की पुलिस रिमांड खत्म हो गई है। मंगलवार देर शाम ट्यूशन टीचर रचिता वत्स, उसका प्रेमी प्रभात शुक्ला और उसका दोस्त शिवा उर्फ आर्यन को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया गया। फिरौती पत्र लिखने में इस्तेमाल होने वाला कलम और रजिस्टर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।
रायपुरवा पुलिस के अनुसार, तीन दिन की रिमांड में तीनों आरोपियों से सभी सवाल पूछ लिए गए हैं। उन्हें विवेचना में शामिल किया गया है। जिस रजिस्टर के पन्ने का प्रयोग फिरौती पत्र लिखने के लिए हुआ था वह रजिस्टर और कलम फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।
ये भी पढ़ें : Earthquake: इंडोनेशिया में जोरदार भूकंप से कांपी धरती, 6.9 तीव्रता से कांपा सौमलाकी शहर
कुशाग्र और ट्यूशन टीचर रचिता वत्स का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। घटनास्थल से रस्सी, चापड़, हेलमेट, पन्नी जब्त किया जा चुका था।
परिजनों के हुए बयान हुए दर्ज..
विवेचक ने कुशाग्र की माता सोनिया, पिता मनीष कनोडिया, चाचा संजय तथा भाई आदित्य उर्फ आदि के भी बयान दर्ज किए गए। उनसे शुरू से घटना के बारे में जानकारी की गई। रायपुरवा पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम में बिसरा परीक्षण को भेजा गया है। इसकी भी रिपोर्ट विवेचना में शामिल होगी।

