WC 2023: अफगानिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने नहीं मैक्सवेल ने हराया, तूफानी पारी देख पूर्व क्रिकेटर भी हुए गदगद

स्टेडियम में जो चौके-छक्कों की लगातार बौछार हुई , उससे अफगानिस्तान के गेंदबाजों को बेदम कर दिया और टीम को जीत दिलाने के साथ-साथ अपना दोहरा शतक भी पूरा किया।

0
416

न्यूजलिंक हिंदी। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच कल खेला गया विश्व कप 2023 का 39वां मैच सिर्फ और सिर्फ मैक्सवेल के नाम से जाना जाएगा। मुंबई के वानखेड़े में ग्लेन मैक्सवेल द्वारा खेली गई इस पारी को फैंस हमेशा याद करेंगे । इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने जिस तरह अपने दम पर कंगारुओं को सेमीफाइनल में पहुंचाया, शायद ही दुनिया का कोई बल्लेबाज ऐसा कर सके। 292 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक वक्त 91 रन पर सात विकेट खो दिए थे और लग रहा था कि अफगानिस्तान बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है, लेकिन मैक्सवेल को कुछ और ही मंजूर था।

स्टेडियम में जो चौके-छक्कों की लगातार बौछार हुई , उससे अफगानिस्तान के गेंदबाजों को बेदम कर दिया और टीम को जीत दिलाने के साथ-साथ अपना दोहरा शतक भी पूरा किया। वह 128 गेंद में 21 चौके और 10 छक्कों की मदद से 201 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तूफानी पारी देख पूर्व क्रिकेटर भी हुए गदगद भी मैक्सवेल की तारीफ किए बिना नहीं रह सके।

सचिन ने एक्स पर लिखा..
इब्राहिम जादरान ने बेहतरीन पारी खेली और अफगानिस्तान को अच्छी स्थिति में ले गए। अफगानिस्तान ने दूसरी पारी की अच्छी शुरुआत की और दोनों पारियों को मिलाकर 70 ओवर तक बढ़िया क्रिकेट खेला। लेकिन आखिरी के 25 ओवरों में मैक्सवेल की पारी उनका भाग्य बदलने के लिए काफी थी। मैक्स प्रेशर से लेकर मैक्स परफॉर्मेंस तक, ये वनडे क्रिकेट की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी है जो मैंने अपनी जिंदगी में देखी है।

सहवाग ने भी की तारीफ
पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी उनकी जमकर तारीफ की है। सहवाग वही क्रिकेटर हैं जो आईपीएल में फॉर्म में न रहने पर मैक्सवेल की कई बार आलोचना भी कर चुके हैं। दोनों के बीच नहीं बनती, लेकिन इसके बावजूद सहवाग ने मैक्सी की खूब तारीफ की है। सहवाग ने लिखा- मुझे इस पारी का आभास था। रन चेज में 200 रनों की पारी वनडे क्रिकेट में ऑल टाइम ग्रेट में से एक है। पैट कमिंस का बढ़िया साथ मिला। ऐसी पारी जो लंबे समय तक याद की जाएगी।

वसीम अकरम ने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया..
मैक्स फिलहाल वनडे में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। पाकिस्तानी टीवी शो पर बात करते हुए वसीम ने कहा- ऐसी पारी मैंने अपनी जिंदगी में नहीं देखी है। हमने देखा है कि कैसे एक शख्स आपको अकेले दम पर मुश्किल स्थिति से कैसे बाहर निकाल सकता है, कैसे मैच जीता सकता है। आपके अंदर जज्बा होना चाहिए। उसके पैर में मोच आई थी, लेकिन इसके बाद भी उसने क्रीज पर डटकर गेंदबाजों का सामना किया और ऑस्ट्रेलिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई। वह दर्द में था, लेकिन फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी। आप देखें मैक्सेवल ने क्या गजब की पारी खेलकर इतिहास रच दिया।

ये भी पढ़ें : Israel-Hamas War: फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास की हत्या की कोशिश! कथित वीडियो सामने आया…देखें हमले का वीडियो

वीवीएस लक्ष्मण ने कही यह बात
वीवीएस लक्ष्मण ने भी मैक्सवेल की तारीफ की है। उन्होंने लिखा- ये अब तक की सबसे महान पारियों में से एक है। कभी भी हार नहीं मानो। यह पारी अविश्वसनीय थी। कमेंटेटर हर्षा भोगले ने लिखा- इतिहास में मैक्सवेल का नाम लिखा जाना अब निश्चित हो गया है। यह व्हाइट बॉल से खेली गई सबसे बड़ी पारी होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here