KANPUR : सपा MLA Irfan Solanki के भाई Rizwan Solanki समेत 12 पर FIR दर्ज, गवाही देने पर दी थी जान से मारने की धमकी

जाजमऊ में SP MLA Irfan Solanki के भाई रिजवान सोलंकी, उसके पार्टनर हिस्ट्रीशीटर शौकत अली समेत दस पर रंगदारी, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि पीड़ित के गवाही देने पर विधायक के भाई व उनके गुर्गे भड़क गए थे। जिसके बाद रंगदारी में पांच लाख रुपये मांगे गए थे। थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

0
174

न्यूज़लिंक हिंदी। जाजमऊ में SP MLA Irfan Solanki के भाई रिजवान सोलंकी, उसके पार्टनर हिस्ट्रीशीटर शौकत अली समेत दस पर रंगदारी, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि पीड़ित के गवाही देने पर विधायक के भाई व उनके गुर्गे भड़क गए थे। जिसके बाद रंगदारी में पांच लाख रुपये मांगे गए थे। थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गोवा गार्डेन IIT कल्याणपुर निवासी विष्णु सैनी ने पुलिस को बताया कि 26 अक्टूबर को वह अपने मित्र राजू, पप्पू और कल्लू के साथ कचहरी गया था। जहां हिस्ट्रीशीटर शौकत अली तथा सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिजवान सोलंकी, समर्थक, सहयोगी और पुलिसकर्मी व वकील खड़े थे।

ये भी पढ़े : हमास-इस्राइल युद्ध के बाद बढ़ते तनाव पर बोले डेनिस फ्रांसिस, दुनिया में नफरत की कोई जगह नहीं

आरोप लगाया कि शौकत अली और रिजवान उनसे गाली-गलौज करने लगे। कहा कि मना करने के बाद भी गवाही दे दी। गवाही की वजह से अभी तक जेल में हैं। कहा इरफान जेल में है संदेशा भेजकर भी समझाया फिर भी नहीं मानें। गवाही के कारण वह लोग फंस गए हैं।

शौकत अली ने कहा कि गवाही की कीमत चुकानी पड़ेगी। रिजवान सोलंकी ने कहा कि जो शौकत अली कह रहे हैं वह हमारी ही बात है। रिजवान और शौकत ने कहा कि उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा या घर के किसी सदस्य को। उन दोनों ने कहा कि पांच लाख रुपये सात नवंबर की रात नौ बजे अकील कम्पाउंड के सामने जाजमऊ पर लेकर पहुंच जाना।

विष्णु के अनुसार आरोपियों की धमकी से डरकर वे 41 हजार रुपये ही इकट्ठा कर पाए और अकील कम्पाउंड के सामने जाजमऊ पहुंच गए। वहां राजू, पप्पू, कल्लू, आशिफ जहां, मेराजुल हसन, मोबिन अहमद, अब्दुल माजिद, इश्तियाक गद्दा व मरगूब आलम व दो अन्य व्यक्ति ने तमंचा निकालकर उसके सिर पर सटा दिया। फायर करने पर मिस हो गया। इसके बाद आरोपियों ने डंडे व तमंचे की बट से मारापीटा। जाजमऊ थाना प्रभारी अरविंद सिंह सिसोदिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिजवान सोलंकी समेत 10 नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 386, 323, 504, 506, 120 बी, 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े : Diwali 2023: पीएम सुनक ने की विशेष कार्यक्रम की मेजबानी, दिवाली से पहले सभी को दी शुभकामनाएं

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि शौकत अली ने अपने साथियों के नाम आशिफ जहां, मेराजुल हसन, मोबिन अहमद, अब्दुल माजिद, मो दिलशाद अन्सारी व मो नईम बताए। कहा कि इनको पैसा दे देना। चाहे किडनी बेचो या लिवर या बीवी के जेवर या फिर अपना घर और जमीन बेचो, हमसे कोई मतलब नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here