Kanpur Vedio : DAV कॉलेज के बाहर ABVP कार्यकर्ताओं का हंगामा, एसीपी कोतवाली को धक्का देकर जमीन पर गिराया

गुरूवार को डीएवी कॉलेज के बाहर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों की पुलिस से भी धक्कामुक्की हुई. इस हंगामे में एसीपी कोतवाली जमीन पर गिर गए. बताया जा रहा है की यह छात्र एबीवीपी के कार्यकर्ता हैं। यहां छात्रों ने डीएवी कॉलेज के सामने कालेज प्रिंसिपल के खिलाफ प्रदर्शन किया।

0
219

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर । गुरूवार को डीएवी कॉलेज के बाहर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों की पुलिस से भी धक्कामुक्की हुई. इस हंगामे में एसीपी कोतवाली जमीन पर गिर गए. बताया जा रहा है की यह छात्र एबीवीपी के कार्यकर्ता हैं। यहां छात्रों ने डीएवी कॉलेज के सामने कालेज प्रिंसिपल के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने पुलिस से अभद्रता की। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। हालांकि न्यूज़लिंक हिंदी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

खबर जल्द अपडेट होगी:

छात्रों ने अभद्रता पुलिस से की। इस बीच किसी छात्र ने एसीपी कोतवाली रंजीत कमार के साथ धक्का मुक्की की। जिस कारण वह बीच सड़क पर ही गिर गए। इतना ही नहीं, एबीवीपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के हंगामे के बीच पुलिस बैकफुट पर दिखी। छात्रों ने पुलिस को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here