बॉक्स ऑफिस पर ‘सुपर फ्लॉप’ हुई Kangana Ranaut की Tejas,.मेकर्स को हुआ 50 करोड़ का नुकसान

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर उनकी मूवीज लगातार फ्लॉप हो रहीं। एक्ट्रेस की फिल्म तेजस से फैंस को काफी उम्मीद थी लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धड़ल्ले से गिर गई। फिल्म का कलेक्शन काफी बुरा रहा। कंगनी की फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन सामने आया है।

0
135

न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर उनकी मूवीज लगातार फ्लॉप हो रहीं। एक्ट्रेस की फिल्म तेजस से फैंस को काफी उम्मीद थी लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धड़ल्ले से गिर गई। फिल्म का कलेक्शन काफी बुरा रहा। कंगनी की फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन सामने आया है।

फिल्म ने भारत में 4.25 करोड़ की कमाई की जबकी विदेशों में फिल्म ने सिर्फ 70 लाख ही कमाए। इसके अलावा कंगना रनौत की तेजस के OTT सेटेलाइट और म्यूजिक राइट्स सिर्फ 17 करोड़ रुपये में बिके हैं। इसके अलावा फिल्म ने 2.23 करोड़ और जोड़े हैं। इन आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो कंगना रनौत की ये फिल्म कुल मिलाकर अपने लाइफटाइम रन में सिर्फ 19.23 करोड़ की कमाई ही कर सकी है।

मेकर्स को हुआ 50 करोड़ का नुकसान
रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स ने ‘तेजस’ पर 70 करोड़ रुपए लगाए थे। फिल्म ने इंटरनेशनल मार्किट से सिर्फ 70 लाख कमाए और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रॉफिट 2.23 करोड़ रहा। इसके अलावा ‘तेजस’ के ओटीटी, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स 17 करोड़ रुपये में बेचे गए। इस तरह 70 करोड़ में से फिल्म सिर्फ 19.23 करोड़ रुपये ही वसूल सकी और मेकर्स को 50.77 लाख का भारी नुकसान झेलना पड़ा।

अगले साल रिलीज होगी ‘इमरजेंसी’
बता दें कि ‘तेजस’ के बाद अब कंंगना रनौत अपनी अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ की तैयारी में जुट गई हैं। फिल्म को कंगना ने खुद डायरेक्ट किया है। यह फिल्म पहले नवंबर में ही थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी जो कि अब अगले साल रिलीज होगी। ‘इमरजेंसी’ में कंगना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में दिखाई देंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here