न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। इसी कारण वह लंबे समय से टीम इंडिया से दूर हैं। उन्होंने आईपीएल-2023 में भी हिस्सा नहीं लिया था और न ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला था। इसी चोट ने उन्हें वर्ल्ड कप-2023 से दूर रखा। लेकिन अब पंत ठीक होकर वापसी करने को तैयार हैं। पंत को जल्दी क्रिकेट के मैदान पर वापसी करते देखा जा सकता है। पंत ने हाल ही में कोलकाता में अपनी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के कैम्प में हिस्सा लिया। उन्होंने हालांकि अभ्यास नहीं किया। इस बीच दिल्ली के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने पंत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
पिछले साल हुए थे हादसे का शिकार
ऋषभ पंत ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला दिसंबर 2022 में भारत के बांग्लादेश दौरे पर खेला था। इसके बाद ऋषभ पंत हादसे का शिकार हो गए। बहरहाल, ऋषभ पंत राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में अपना रिहैब कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ऋषभ पंत की वापसी को लेकर जल्दबाजी के मूड में नहीं है। हालांकि, भारतीय टीम में वापसी से पहले ऋषभ पंत घरेलू मैचों में नजर आ सकते हैं। वहीं, आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत के खेलने पर मुहर लग गई है। साथ ही आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के तौर पर नजर आएंगे।
According to recent news Rishabh Pant is in Kolkata in the practice camp of Delhi Capitals
Sourav Ganguly and Ricky Ponting are also with him, Rishabh will also play practice matches thereNo Knee Strap
Also he is Walking Flawlessly
Things are turning in our favour
😭🥹❤️ pic.twitter.com/X3m6Ml3cZo— Sandy (@sandyhuyar) November 9, 2023
जादवपुर यूनिवर्सिटी मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में नजर आए पंत
पिछले दिनों दिल्ली कैपिटल्स ने अपने खिलाड़ियों के लिए कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी मैदान पर कैंप का आयोजन किया, इस कैंप में ऋषभ पंत भी नजर आए। सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत का वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद क्रिकेट मैदान पर ऋषभ पंत की वापसी को लेकर लगातार कयास लग रहे थे।
ये भी पढ़े : यूपी में अपग्रेड होगी डायल 112 की सेवा, 1.30 लाख कॉल की जा सकेंगी रिसीव, इन दो कंपनियों ने शुरू किया काम
गांगुली ने कही ये बात
गांगुली ने पंत की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। गांगुली ने कहा कि पंत अच्छे शेप में हैं। गांगुली ने साफ कर दिया है कि पंत अगले सीजन आईपीएल में खेलेंगे। इतना ही नहीं गांगुली ने ये भी साफ कर दिया है कि दिल्ली कैपिटल्स में पंत की वापसी बतौर कप्तान ही होगी। गांगुली ने कहा कि पंत अच्छे शेप में हैं लेकिन उन्होंने कैम्प में प्रैक्टिस नहीं की। वह यहां 11 नवंबर तक हैं। गांगुली ने कहा कि पंत टीम के कप्तान हैं और इसलिए उनके साथ टीम को लेक चर्चा की गई। गांगुली ने कहा कि ये चर्चा आने वाली नीलामी को लेकर की गई।

