सलमान खान की फिल्म “टाइगर 3” की ताबड़तोड़ कमाई के आगे घुटने टेकेगी “जवान “, रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार

0
246

न्यूज़लिंक हिंदी। सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ रिलीज के पहले दिन ही कई पुराने रिकॉर्ड्स तोड़कर नए रिकॉर्ड बनाएगी। फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग की कमाई ही 9 करोड़ से ज्यादा हो गई है। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

दोनों ही स्टार्स के फैंस काफी उत्सुक हैं। फिल्म के टीजर, ट्रेलर और प्रोमो में कमाल का एक्शन दिखाया गया, जिसके बाद से फिल्म देखने के लिए फैंस की बेचैनी और बढ़ गई है। मोस्ट अवेटेड एक्शन ड्रामा को लेकर हर दिन एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। फिल्म रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। ताबड़तोड़ अंदाज में फिल्म की प्रीबुकिंग हो रही है। अब आपको बताते हैं कि पहले दिन की प्रीबुकिंग अब तक कितनी हो गई है।

ये भी पढ़ें: Hair Fall Treatment : चेहरे की ख़ूबसूरती यानि बाल, इनको झड़ने से रोकने के लिए इस्तेमाल करे ये 5 खास फूड्स

अगर रिपोर्ट के आंकड़े पर नजर डालें तो फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होने के लिए तैयार है। सलमान खान की ‘टाइगर 3’ कई बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ती नजर आएगी। माना जा रहा है कि फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ को टक्कर देगी। इतना ही नहीं फिल्म की पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई होने वाली है। दिवाली की छुट्टियों के चलते फिल्म को एक लंबा वीकएंड मिलने वाला है। अब तक पहले दिन के लिए ही फिल्म की 3 लाख से ज्यादा टिकट बिक गई हैं।

इसका सीधा मतलब है कि पहले दिन की कमाई 98939162 करोड़ तय हो गई है। ये आंकड़े पूरे भारत में हुई बुकिंग के आधार पर हैं। यानी फिल्म हर हाल में इससे ज्यादा की कमाई पहले दिन करेगी। वैसे सामने आया ये डेटा बिना ब्लॉक सीट्स के है। इस ताबड़तोड़ कमाई के साथ फिल्म अब तक की सबसे बड़ी दिवाली ओपनिंग बन जाएगी।

ये भी पढ़ें: बढ़ते वजन से हैं परेशान, तो डाइट से निकाल दें ये 4 चीजें, नहीं पड़ेंगी किसी एक्सरसाइज और डाइट की जरूरत

बता दें, सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ की प्रीबुकिंग भी 5 नवंबर से शुरू हो गई है। फैंस के पास पहले से ही अपनी टिकट बुक करने का मौका है। फिल्म सिनेमाघरों में दिवाली पर यानी 12 नवंबर को रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म को एक लंबा वीकेंड मिलने वाला है, जिसका सीधा मतलब है कि फिल्म धमाकेदार तरीके से कमाई करेगी। फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं। कटरीना फिल्म की लीड हीरोइन हैं और इमरान हाशमी भी फिल्म में मुख्या विलेन के किरदार में हैं। कुल मिलाकर ये फिल्म पूरी तरह से मसालेदार होने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here