PM Modi का गाना Abundnace In Millets ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 के लिए हुआ नॉमिनेट, सॉन्ग में बताए गए हैं बाजरा के फायदे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाने 'एबंडेंस इन मिलेट्स' को ग्रैमी अवार्ड्स 2024 के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस सॉन्ग को इंडियन-अमेरिकन ग्रैमी विनर सिंगर फाल्गुनी शाह ने गाया है।

0
173

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाने ‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ को ग्रैमी अवार्ड्स 2024 के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस सॉन्ग को इंडियन-अमेरिकन ग्रैमी विनर सिंगर फाल्गुनी शाह ने गाया है। यह गाना 16 जून को रिलीज किया गया था जो कि हेल्थ बेनेफिट्स और पौष्टिक अनाज को बढ़ावा देने के सरकार की कोशिशों को दिखाता है।

ये भी पढ़े : कर्नाटक में BJP का बड़ा फैसला, बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को मिली कर्नाटक की कमान

युनाइटेड नेशन्स ने इसी साल इंटरनेशनल बाजरा ईयर की अमाउंसमेंट की थी और गाने में इसे भी मनाते हुए दिखाया गया है। यह गाना यूट्यूब पर अवेलेबल है। सिंगर फाल्गुनी शाह के गाने बेस्ट वर्ल्ड म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगिरी के तहत नॉमिनेट किया जा गया है।

फाल्गुनी शाह ने किया एक्स पर पोस्ट
फाल्गनुी शाह ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- ‘हमारे एकल “एबंडेंस इन मिलेट्स” का वीडियो अब आ गया है। माननीय प्रधान मंत्री जी के साथ लिखा और पेश किया गया एक गीत। किसानों को बाजरा उगाने में मदद करना और विश्व की भूख को खत्म करने में मदद करना.इस साल को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित किया गया।

ये भी पढ़े : वर्ल्ड कप के बीच श्रीलंका क्रिकेट पर चला ICC का चाबुक, इस वजह से रद्द हुई बोर्ड की सदस्यता

‘एबंडेंस ऑफ मिलेट्स’ सॉन्ग
‘एबंडेंस ऑफ मिलेट्स’ को अरूज आफताब, विजय अय्यर और शहजाद इस्माइली के ‘शैडो फोर्सेज’, बर्ना बॉय के ‘अलोन’, डेविडो के ‘फील’, सिल्वाना एस्ट्राडा के ट्रैक ‘के साथ नोमिनेट किया गया है। बता दें कि साल 2023 को ‘अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष’ के रूप में नामित किया गया है। इसके लिए एक प्रस्ताव भारत द्वारा आगे लाया गया और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) शासी निकाय के सदस्यों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75 वें सत्र द्वारा इसका समर्थन किया गया।

कौन है सिंगर फाल्गुनी शाह?
मुंबई में जन्मी गायिका-गीतकार फाल्गुनी शाह, जिन्हें उनके स्टेज नाम फालू के नाम से जाना जाता है, और उनके पति और गायक गौरव शाह ने जून में ‘एबंडेंस ऑफ मिलेट्स’सॉन्ग रिलीज की थी। जून में, उन्होंने बताया था कि पीएम मोदी ने उनके और उनके पति के साथ यह सॉन्ग लिखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here