टाइगर-जोया की तीसरी कहानी ने फोड़ा दिवाली बम, Salman Khan के ‘एंट्री सीन’ पर फिदा हुए फैंस, बताया ‘बेस्ट एक्शन फिल्म’

यशराज फिल्म्स स्पाई यूनीवर्स यानी कि यशराज फिल्म्स की जासूसी दुनिया की पांचवीं फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के अनार, पटाखे, फुलझड़ी, झुरझुरी और मस्ताब सब लेकर बॉक्स ऑफिस पर सज चुकी है।

0
252

न्यूज़लिंक हिंदी। यशराज फिल्म्स स्पाई यूनीवर्स यानी कि यशराज फिल्म्स की जासूसी दुनिया की पांचवीं फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के अनार, पटाखे, फुलझड़ी, झुरझुरी और मस्ताब सब लेकर बॉक्स ऑफिस पर सज चुकी है। Salman Khan और Katrina kaif की फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को लेकर लंबे समय से बज़ था। अब लोगों का ये इंतजार खत्म हो गया है और 12 नवंबर यानि आज दिवाली के मौके पर फिल्म रिलीज़ हो गई है।

ये भी पढ़े : Diwali 2023: दिवाली के दिन आखिर क्यों खाते है अधिकतर लोग जिमीकंद, जानिए इसका महत्व

भाईजान और कैटरीना कैफ की जोड़ी को बड़े पर्दे पर फिर से साथ देखने लोग काफी एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लोगों ने तो अभी से फिल्म को बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म घोषित कर दिया है। अब देखना होगा कि समलान ख़ान एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं। क्योंकि एक्टर की पिछली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ बॉक्स ऑफिस पर डिसजास्टर साबित हुई थी।

सलमान खान ने किया पोस्ट
रिलीज के बाद सलमान खान ने एक्स पर टाइगर 3 को लेकर पोस्ट किया है। सलमान ने कहा है कि ये फिल्म बहुत ही मेहनत और लगन से बनाई गई है और उम्मीद है कि लोग स्पॉयलर नहीं देंगे। भाईजान ने कहा है कि ये उन्हें उम्मीद है कि ये फिल्म लोगों के लिए परफेक्ट दीवाली गिफ्ट साबित होगी।

सलमान खान के एंट्री सीन ने जीते दिल
‘टाइगर 3’ में सलमान खान की दमदार एंट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। लोग उनकी एंट्री की खूब तारीफें कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- ‘सलमान खान की मास लेवल एंट्री। वर्ल्ड फिल्म 2023 की सबसे बड़ी एंट्रीज में से एक, गूजबंप्स। टाइगर स्कार्फ + बीजीएम और एक्शन सीक्वेंस सचमुच होश उड़ाने वाला और शानदार है।’

देशभर में इतने स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ‘टाइगर 3’
सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘टाइगर 3’ वर्ल्डवाइड 8,900 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। वहीं भारत में यह 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।

‘जवान’ से हो रही ‘टाइगर 3’ की तुलना
‘टाइगर 3’ देखने का बाद कुछ लोग इसकी तुलना शाहरुख खान की जवान से भी कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘Tiger3 में सलमान खान की एंट्री देखने के बाद एटली के लिए सम्मान हजारों गुना बढ़ गया। 400 करोड़ के बजट के साथ YRF नाकाम! टाइगर 3 रिव्यू. जवान में शाहरुख खान की एंट्री आज के युग में एपिक सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बनी रहेगी. यह प्योर सिनेमा है! कोई भी करीब नहीं आ सकता।’

ये भी पढ़े : Diwali 2023: मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामना का दिया संदेश, जानें कब-कब सैनिकों के साथ मनाया पर्व

ये फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल में भी रिलीज हो रही है। सलमान खान ने रिलीज से पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस और दर्शकों से क्लाइमैक्स सीन को लीक ना करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here