मथुरा: इस बार मीराबाई को समर्पित होगा ब्रज रज उत्सव

0
216

इस बार मीराबाई को समर्पित होगा ब्रज रज उत्सव

14 दिवसीय होगा ब्रज रज उत्सव, सैकड़ों लोक कलाकारों को मिलेगा मौका

लोक कलाकार को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का मंच 

चित्र परिचय- आयोजन स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी।

मथुरा। इस बार का ब्रज रज उत्सव मीराबाई को समर्पित होगा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति व पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और जिला प्रशासन द्वारा ब्रज रज उत्सव का आयोजन इस बार अभूतपूर्व होगा। इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उत्सव के मध्य में तीन दिवसीय मीरा फेस्ट का आयोजन भी होगा। राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के नाम आदि फाइनल किये जा रहे हैं। 14 दिन के समूचे उत्सव और मीरा फेस्ट को सफल बनाने के लिए सांसद हेमा मालिनी भी जुट गई हैं। उत्सव में ब्रज लोक कलाकार ब्रज की कला और संस्कृति को जीवंत करेंगे। करीब 600 कलाकारों को प्रतिभा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। रेलवे मैदान पर तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। कलाकारों के नाम फाइनल हो रहे हैं। ब्रज रज उत्सव 14 से 27 नवंबर तक आयोजित होना है। सांसद हेमा मालिनी मीराबाई पर अपनी प्रस्तुति देंगी। राष्ट्रीय स्तर के अन्य बड़े कलाकारों के नाम फाइनल हो रहे हैं। बड़े कलाकार सायं सात बजे से 10 बजे तक प्रस्तुत देंगे जबकि स्थानीय लोक कलाकार सायं चार बजे से सात बजे तक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। स्थानीय कलाकार अलग अलग ग्रुप में प्रस्तुति देंगे। प्रत्येक ग्रुप में कई कई कलाकार होंगे। ब्रज रज उत्सव में स्थानीय कलाकार ब्रज की संस्कृति जीवंत करेंगे। उन्हे परिषद द्वारा अपनी कला के प्रदर्शन का बड़ा मौका मिलने जा रहा है। वे ढोला, रांझा, लावनी, जिकडी भजन, अलगोजा, नौटंकी, लोकगीत के अलावा दर्शकों को श्रीकृष्ण राधा की लीला, मयूर नृत्य, चरकुला नृत्य, फूलों की होली आदि प्रस्तुत करेंगे।

संत मीराबाई की 525 वीं जयंती पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

वेटरनरी विश्वविद्यालय परिसर स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय सभागार में मीराबाई राष्ट्रीय सिम्पोजियम और साहित्य प्रदर्शनी आयोजित होगी। मीराबाई राष्ट्रीय संगोष्ठी का यह आयोजन संत मीरा बाई की 525 वीं जयंती पर होगा। इसमें राष्ट्रीय स्तर के वक्ता आ रहे हैं। इसके लिए तिथि तय की जा रही हैं। शुभारंभ सांसद हेमा मालिनी द्वारा किया जाएगा। वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली द्वारा मीरा बाई के जीवन पर आधारित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वृंदावन स्थित मीराबाई मंदिर की सजावट भी होगी।

मीरा पर बनी दो फिल्मों का शो होगा

ब्रज रज उत्सव 2023 के अंतर्गत हेमा मालिनी द्वारा अभिनीत 1979 की फिल्म मीरा और शुभलक्ष्मी द्वारा अभिनीत वर्ष 1947 में निर्मित फिल्म मीरा को भी दर्शकों को निःशुल्क दिखाए जाने की व्यवस्था की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here