प्राण प्रतिष्ठा के दौरान एक श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक,मौके पर मौजूद स्वास्थ्य टीम ने बचाई जान

0
298

न्यूज़लिंक हिंदी। अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान एक श्रद्धालु को हार्ट अटैक आ गया हालांकि उसकी जान को पूर्ण रूप से बचा ली गई। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य टीम ने भक्त की जान बचा ली।

रविवार को जारी सूचना और प्रसारण मंत्रालय के एक बयान के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए चिकित्सा तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ाने के लिए आरोग्य मैत्री आपदा प्रबंधन परियोजना के तहत दो क्यूब-भीष्म मोबाइल अस्पतालों को अयोध्या में पूर्ण रूप से  तैनात किया गया था।

अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान एक भक्त की त्वरित प्रतिक्रिया टीम के मोबाइल अस्पताल की मदद से जान बचाई गई। दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा के दौरान उस भक्त को दौरान दिल का दौरा पड़ गया था।

रामकृष्ण श्रीवास्तव अचानक  से मंदिर परिसर के अंदर गिर पड़े, जिसके बाद विंग कमांडर मनीष गुप्ता के नेतृत्व में भीष्म क्यूब की एक टीम ने घटना के एक मिनट के भीतर उन्हें बाहर निकाला और तुरंत ही उन्हें उपचार दिया।

रविवार को जारी सूचना और प्रसारण मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के लिए चिकित्सा तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ाने के लिए आरोग्य मैत्री आपदा प्रबंधन परियोजना के तहत दो क्यूब-भीष्म मोबाइल अस्पतालों को अयोध्या में पूर्ण रूप से तैनात किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here