न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित एक आईटी कंपनी में युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती का शव केबिन में फंदे से लटकता हुआ मिला।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम को भेजने के साथ उसका मोबाइल और पर्स को अपने कब्जे में ले लिया है।
नोएडा पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह एक सूचना मिली कि एक आईटी कंपनी में काम करने वाली तान्या भगत अपने ऑफिस के केबिन में फंदे से लटक कर जान दे दी है। मृतका दिल्ली के बुराड़ी निवासी थी और वह नोएडा में गोफर्स लैब में आईटी कंपनी में काम कर रही थी।
इस मामले में अभी तक परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस के अनुसार, तान्या शाम सात बजे ऑफिस से चली गई थी।
उसके बाद रात में दोबारा ऑफिस आई थी। सुबह 4 बजे उसने केबिन में फांसी लगा ली। सुबह उसका शव कंपनी के अंदर फायर फाइटिंग के लिए लगाए गए पाइप से लटकता हुआ मिला। उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

