चेन्नई में हुई एक दिल दहलाने वाली घटना, जंजीर से बाँधा, ब्लेड से काटा, फिर पेट्रोल डाल जला दिया…जाने पूरा मामला

तमिलनाडु के चेन्नई से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एकतरफा प्यार में सेक्स चेंज करवाने और हत्या करने की यह घटना चेन्नई की है। जिस लड़की की हत्या हुई वह आर नंदिनी थी।

0
345

न्यूज़लिंक हिंदी। तमिलनाडु के चेन्नई से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एकतरफा प्यार में सेक्स चेंज करवाने और हत्या करने की यह घटना चेन्नई की है। जिस लड़की की हत्या हुई वह आर नंदिनी थी। नंदिनी को उसके 26वें जन्मदिन पर बेरहमी से वेत्रीमारण ने मार डाला। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार नंदिनी ने वेत्रीमारण के साथ रिश्ते में आने से इनकार किया था, जिससे वह नाराज था। नंदिनी की हत्या शनिवार (23 दिसंबर 2023) को चेन्नई के दक्षिणी बाहरी इलाके थलंबुर में की गई। वेत्रीमारण ने पहले उसके हाथ-पैर बाँधे। ब्लेड से गला काटा। फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

ये भी पढ़े : Alia – Ranbir ने Christmas पर फैंस को दिया तोहफा, पहली बार दिखाया बेटी Raha का चेहरा, फैंस लुटा रहे प्यार

जानकारी के मुताबिक, चेन्नई में 25 साल की एक इंजीनियर लड़की नंदिनी को एक ट्रांसमैन वेत्रिमारन ने मार डाला है। ट्रांसमैन ने लड़की को पहले जंजीर से बांधा। इसके बाद उसकी गर्दन, हाथों और पैरों पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार किए. इसके बाद वह यहीं नहीं रुका, उसे जिंदा जला डाला।

बता दें कि पुलिस ने नंदिनी अधजली लाश को थलंबूर से बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, नंदिनी को जंजीरों से बांधा गया था। उसके हाथ, पैर और गर्दन पर ब्लेड से गहरी चोटें मारी गईं। इस मामले में पुलिस 27 साल के ट्रांसमैन वेत्रिमारन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ मे पता चला है कि उसने शादी का प्रोपोजल रिजेक्ट होने के बाद कथित तौर पर नंदिनी की हत्या कर दी।

ये भी पढ़े : Kanpur News: शहीद करन सिंह यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, परिजनों में मचा कोहराम

जान लें कि आरोपी वेत्रिमारन मदुरै का रहने वाला है। पिछले कुछ महीने से वह थोरईपक्कम की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम कर रहा था। वह और नंदिनी कंपनी में ही मिले थे। पहले वह दोस्त बने और बाद में प्यार हो गया। हाल ही में जब वेत्रिमारन ने नंदिनी के सामने शादी का प्रपोजल रखा, तो उसने इनकार कर दिया।

दावा है कि वेत्रिमारन का प्रपोजल रिजेक्ट करने के बाद नंदिनी ने किसी और से रिलेशनशिप शुरू कर दी थी। इस बात से वेत्रिमारन बहुत नाराज हो गया था। वह उसकी हत्या करके बदला लेना चाहता था। नंदिनी के जन्मदिन वाले दिन उसने उसे सरप्राइज देने के बहाने बुलाया और सुनसान जगह पर ले जाकर जिंदा जला डाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here