दिल्ली के शास्त्री नगर में चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दो बच्चियों समेत चार की मौत, मामले की जांच जारी

दिल्ली के शाहदरा के शास्त्री नगर इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची।

0
393

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली के शाहदरा के शास्त्री नगर इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। आग लगने से पार्किंग में खड़े चार वाहन जल गए। पुलिस ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़े : UP News : आगरा में जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें अस्पताल से सूचना मिली कि चार लोगों- दो बच्चियों और एक दंपति की दम घुटने से मौत हो गई है। मामले की जांच जारी है।’’ बताया कि मृतकों की पहचान मनोज (30), उसकी पत्नी सुमन (28), पांच और तीन साल की दो बच्चियों के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि सुबह पांच बजकर करीब 20 मिनट पर गीता कॉलोनी के पास शास्त्री नगर में भीषण आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद तुरंत दिल्ली अग्निशमन सेवा को सूचित किया गया। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस की एक टीम, दमकल की चार गाड़ियां, एम्बुलेंस और पीसीआर वैन को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि जिस इमारत में आग लगी, उसमें चार मंजिल हैं और भूतल पर कार पार्किंग है। उन्होंने बताया कि आग पार्किंग स्थल से शुरू हुई और धुआं पूरी इमारत में फैल गया।

ये भी पढ़े : Manohar Lal ने विधानसभा की सदस्यता से भी दिया इस्तीफा, नायब सैनी संभालेंगे करनाल से जिम्मेदारी

अधिकारी ने बताया, ‘‘गली संकरी होने के बावजूद अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचने और आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। हरेक मंजिल की तलाशी ली गई। तीन पुरुषों, चार महिलाओं और दो बच्चियों को वहां से निकालकर हेडगेवार अस्पताल भेजा गया।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here