कानपुर कैंट में सेना की नाक के नीचे कैसे बन गई रातों-रात सड़क, बोर्ड के सदस्य ने सुरक्षा पर खड़े किये सवाल

Kanpur Hindi News: कानपुर के छावनी क्षेत्र में डिफेंस की जमीन पर रातों-रात बिना अनुमति सड़क बना दी गई।

0
107

न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। कानपुर के छावनी क्षेत्र में डिफेंस की जमीन पर रातों-रात बिना अनुमति सड़क बना दी गई। सैन्य क्षेत्र की सुरक्षा के लिए लगी जाली को हटाकर करीब 150 मीटर सड़क बनाने पर कैंट बोर्ड के सदस्य ने आपत्ति जताई है। इसके साथ ही अति संवेदनशील क्षेत्र में बिना अनुमति सड़क बनाने की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इसके साथ उन्होंने कैंट की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिये हैं।

ये भी पढ़ें: UP : खुद को मुस्लिमों की हमदर्द साबित करने में जुटी ये पार्टी,बेहद संगठन से प्रत्याशी तक दी जा रही बेहद तवज्जो

कैंट बोर्ड के सदस्य लखन लाल ओमर ने बताया कि छावनी स्थित सर्वे नंबर 717 में एक छोटी सी मस्जिद बनी हुई है। दो से तीन दिन पहले मस्जिद पक्ष ने सैन्य क्षेत्र की सुरक्षा के लिए लगी जाली को हटाकर सड़क (ओल्ड इलाहाबाद रोड) से मस्जिद तक लगभग 150 मीटर लंबी व सात मीटर चौड़ी सड़क रातों रात बना ली। यह जमीन  ए-1 डिफेंस लैंड है। जिसकी देख-रेख सेना करती है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी सड़क बिना सेना की सहमति के नहीं बन सकती है। यह सुरक्षा के लिये बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने अंदेशा जताया है कि जब लोग जबरन सड़क बना सकते है तो सेना के लोगों के साथ मिलकर कोई बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकते हैं।

कैंट एडम कमांडेंट को पत्र लिखा
लखन लाल ओमर ने इस मामले में स्टेशन हेड क्वार्टर कैंट एडम कमांडेंट को पत्र लिखकर कहा है कि मेरी जानकारी में आया है कि कानपुर छावनी के बनिया बाजार के सामने एक मस्जिद बनी है। अभी तक सड़क से मस्जिद तक जाने का कोई रास्ता नहीं था। दो-तीन दिन पूर्व सैंय क्षेत्र में बिना सेना की अनुमति से सड़क से मस्जित तक नई सड़क बना दी गई है। कृपया इस नई बनी सड़क की जांच करा ली जाये व यदि बना अनुमति के सड़क बनी हो तो आवश्यक कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि सेना के जो अधिकारी इस देश विरोधी कृत्य मे शामिल हों उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here