माउंट एवरेस्ट पर आया भयंकर बर्फीला तूफान की वजह से, ट्रैकिंग करने गए सैकड़ों पर्वतारोही फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0
134

माउंट एवरेस्ट पर भीषण बर्फीले तूफान के बाद लगभग 1000 ट्रेकर्स तिब्बत की ढलान की तरफ फंस गए हैं।

और फिर जमीन से लगभग 16000 फीट ऊपर स्थित शिविरों तक पहुंचने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू किया गया है।

और बर्फ को हटाने और सड़कों को साफ करने के लिए बचाव दल और सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों को तैनात भी किया गया है।

इसके साथ ही बर्फीले तूफान के चलते कुछ तंबुओं को नुकसान पहुंचा है। और फिर कुछ लोग कड़ाके की ठंड के चलते हाइपोथर्मिया के शिकार भी हुए हैं।

मिली रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक किसी की मौत की जानकारी नहीं है। लेकिन भारी बर्फ़बारी के कारण माउंट एवरेस्ट के पास तिब्बत की ओर ढलानों पर सैकड़ों लोग फंस गए हैं। और फिर ये लोग कैंपिंग की जगहों में फंसे हुए हैं।

इसके साथ ही चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक़, क़रीब 350 से ज़्यादा पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकालकर स्थानीय क़स्बे में पहुंचाया गया है, जबकि अन्य 200 से ज़्यादा लोगों से संपर्क भी किया गया है।

इसके साथ ही माउंट एवरेस्ट के पूर्वी ढलान की ओर स्थित कर्मा घाटी में शुक्रवार शाम से बर्फ़बारी शुरू हुई, जो शनिवार तक लगातार जारी रही। और फिर इस वजह से सैकड़ों पर्वतारोही वहीं फंस गए।

और फिर हिमालय के इलाक़ों में कई दिनों से मौसम भी ख़राब है। और फिर नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से शुक्रवार से अब तक कम-से-कम 47 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here