पाकिस्तान की एक अनोखी घटना, भीख मांगकर गुजारा करने वाले परिवार ने दावत पर खर्च किए 12 करोड़ रुपये

0
181

न्यूज़लिंक हिंदी। पाकिस्तान की एक अनोखी घटना सामने आई, भीख मांगकर गुजारा करने वाले परिवार ने दावत पर खर्च किए 12 करोड़ रुपये। इस दावत का आयोजन देश के एक भिखारी परिवार ने किया है।

जिसमें करीब 8 हजार लोग भी बुलाये थे। इस आयोजन में परिवार ने करीब 12 करोड़ पाकिस्तानी रुपये खर्च किए थे। यही नहीं अभी और सुनिए, मेहमानों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए परिवार ने गाड़ियों का भी इंतजाम भी किया था।

साथ ही, 2000 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था भी की गई थी। पाकिस्तान के गुजरांवाला में झगी वासु कांगड़ा समुदाय ने यह ऐतिहासिक आयोजन अपनी मां के 40वें जन्मदिन पर ही रखा था।

वायरल वीडियो में एक खुली जगह पर हजारों लोगों के खाने की तैयारी होती मुख्य रूप से देखी जा सकती है। खाने की डिश भी दिखाई गई है। गुजरांवाला में झगी वासु ने अपनी मां के 40वें जन्मदिन पर ऐसा शानदार जश्न मनाया, जिसे देखकर करोड़पति लोग भी दंग रह गए है। इस कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों को एक निजी टेबल और कुर्सी पर बैठा कर खाना भी खिलाया गया।

मेहमानों को दोपहर के खाने में सिरी पाये, गर्म नान चावल परोसा गया। रात के खाने में मटन, चावल, नान और कई प्रकार की मिठाईयां भी परोसी गई। यह कार्यक्रम रहवली रेलवे स्टेशन के मैदान में आयोजित किया गया था। जिसमें हजारों लोगों की भीड़ ने खाना खाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here