सिंगरौली में बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना, खाने में दाल नहीं मिली तो पत्नी की पीट पीट कर कर दी हत्या

0
198

न्यूज़लिंक हिंदी। सिंगरौली में बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई हैं। बरगवां थाना क्षेत्र के बाघाडीह गांव में युवक पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस के मुताबिक युवक जब खाना खाने बैठा तो उसकी पत्नी ने कथित तौर पर उसे दाल नहीं दी, इससे आरोपी आगबबूला हो गया और लाठी से पीटकर उसकी हत्या ही कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मोके से फरार हो गया। वहीं इस मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को दर्ज कर लिया है।

बरगवां पुलिस के मुताबिक इस घटना की जानकारी आरोपी की भाभी ने पुलिस को दी हैं, पुलिस के मुताबिक बाघडीह निवासी आरोपी शिव शंकर बियार ने पत्नी मंजरिया बियार की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। युवक जब पत्नी पर हमला कर रहा था उस दौरान महिला की चीख सुन उसकी भाभी भी वहां पहुंची और बीच-बचाव करने लगी लेकिन आरोपी नहीं रुका और पत्नी को मौत के घाट ही उतार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here