AAP ने दिल्ली से उम्मीदवारों का किया ऐलान, स्वाति मालीवाल को मिला टिकट, जेल में बंद संजय सिंह फिर बनेंगे सांसद

दिल्ली के सभी तीन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म हो रहा है। इन सीटों पर 19 जनवरी को चुनाव होने हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया।

0
288

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली के सभी तीन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म हो रहा है। इन सीटों पर 19 जनवरी को चुनाव होने हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। आपको बता दें कि नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 10 जनवरी है।

स्वाति मालीवाल का नाम किया प्रस्तावित
वहीं, आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरा नाम स्वाति मालीवाल का प्रस्तावित किया है। स्वाति मालीवाल भारत की एक चर्चित एक्टिविस्ट हैं और दिल्ली महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष भी हैं। स्वाति मालीवाल बहुत कम उम्र में अपने करियर की शुरूआत करते हुए महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक मुद्दों को मजबूती से उठाती रही हैं। वो महिलाओं के खिलाफ हिंसा का डंटकर मुकाबला करने, कड़े कानूनों की वकालत करने के साथ-साथ लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए कई कैंपेन और आंदोलनों से भी जुड़ी रही हैं।

ये भी पढ़े: बाल-बाल बची ED की टीम ! राशन घोटाले में TMC नेता के यहां रेड मारने पहुंची टीम पर हमला, वाहनों को बनाया निशाना

आम आदमी पार्टी ने बदला एक उम्मीदवार
दिल्ली की तीनों सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है। अभी संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और एनडी गुप्ता राज्यसभा सांसद हैं लेकिन पार्टी ने अब सुशील गुप्ता की जगह स्वाति मालीवाल को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि सुशील कुमार गुप्ता ने हरियाणा की चुनावी राजनीति में उतरने की इच्छा व्यक्त की, इसलिए उन्हें पार्टी ने उम्मीदवार नहीं बनाया है।

संजय सिंह को कोर्ट से मिली अनुमति
संजय सिंह कथित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद है। ऐसे में उनकी तरफ से दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में एक आवेदन दायर किया गया था कि वे राज्यसभा के लिये आवेदन पत्र में हस्ताक्षर कर सकें। कोर्ट ने उन्हें इसकी अनुमति दे दी है।

ये भी पढ़े: जेल में बंद मुख्तार अंसारी को हुआ मोतियाबिंद, पेशी पर बोला माफिया: साहब, सही से दिखाई नहीं दे रहा…इलाज करवा दें

तीनों सीटें जीत सकती है AAP
दिल्ली की तीनों राज्यसभा सीटों पर इस बार भी आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत तय मानी जा रही है। दरअसल, दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं और इनमें से 62 पर उसका कब्जा है, जबकि 8 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक हैं। आप के पास यहां प्रचंड बहुमत है। अगर कोई बड़ा उलटफेर न हो तो इस बार भी आप इन तीनों सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here