CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ का प्रदर्शन, होलिका दहन के समय फूंका जाएगा पुतला, निकाला जाएगा कैंडल मार्च

आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। आपको बता दे की शराब घोटाला मामला में कोर्ट से राहत न मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छह दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।

0
251

न्यूज़लिंक हिंदी। आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। आपको बता दे की शराब घोटाला मामला में कोर्ट से राहत न मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छह दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी रविवार को पूरी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन करेगी। इस दौरान होलिका दहन के समय पुतला फूंका जाएगा और कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

CM की गिरफ्तारी के विरोध में ‘आप’ का प्रदर्शन
सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आईटीओ फुट ओवरब्रिज पर आप कार्यकर्ताओं ने प्रर्दशन किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ह्यूमन चेन बनाकर कर केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध रहे हैं।

ये भी पढ़े : Kanpur: टायलेट में घुसते ही सफाई कर्मी चीखा, जाने क्या है पूरा मामला

ट्रायल कोर्ट के रिमांड को हाईकोर्ट में चुनौती
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और 22 मार्च, 2024 को ट्रायल कोर्ट द्वारा पारित रिमांड के आदेश को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष चुनौती दी है। केजरीवाल की दलील है कि गिरफ्तारी और रिमांड आदेश दोनों अवैध हैं और वह तुरंत हिरासत से रिहा होने के हकदार हैं। केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश से रविवार 24 मार्च को तत्काल सुनवाई की मांग की।

ED की कस्टडी से केजरीवाल ने जल मंत्री को निर्देश दिए
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और जल विभाग के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा भेजे गए आदेश को पढ़ा। आतिशी ने कहा, ‘ऐसी स्थिति में भी वह अपने बारे में नहीं, बल्कि दिल्ली की जनता और उनकी समस्याओं के बारे में सोच रहे हैं।’

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी हिरासत से दिल्ली की पानी और सीवर व्यवस्था के संबंध में जल मंत्री को निर्देश दिए। उनको कहा कि उन्हें ईडी कस्टडी के दौरान मालूम हुआ कि अनेक इलाकों में पानी व सीवर समस्या उत्पन्न हो गई है। इसलिए इस समस्या का समाधान करने के लिए कदम उठाए जाएं। जल मंत्री मुख्य सचिव समेत सभी अधिकारियों को इस संबंध में आदेश दे। उपराज्यपाल से सहयोग मांगा जाए। वह इस मामले में अवश्य मदद करेंगे।

ये भी पढ़े : Bihar Board 12th Result: 12वीं क्लास का परिणाम जारी, लड़कों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन, प्रिया कुमारी बनी टॉपर

मुझे घर जाने से रोका गया: आतिशी
आतिशी ने ट्वीट किया- सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक, आदिल खान और मैं शांतिपूर्वक मेरे आवास की ओर जा रहे थे। हमें कार में देखकर, दिल्ली पुलिस हमारी कार रोक दी। ये कैसी तानाशाही है? अब विपक्षी नेताओं को उनकी पार्टी कार्यालय में नहीं मिलेगी इजाजत? अब हमें दिल्ली की सड़कों पर आजादी से घूमने की इजाजत नहीं मिलेगी?

मंत्री आतिशी की पुलिस से हुई नोकझोंक
दिल्ली की मंत्री आतिशी को पुलिस ने पार्टी ऑफिस जाने से रोका है। आतिशी ने एक्स पर लाइव आकर घटना को दिखाया। वह पुलिस से उलझी हुई हैं। वह कह रही हैं कि आप हमें पार्टी ऑफिस जाने से क्यों रोक रहे हैं। लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और कैंपेन करने से क्यों रोका जा रहा है।

सुनीता केजरीवाल 12 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। आम आदमी पार्टी ने इसकी पुष्टि की है। बता दें, सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि मोदीजी की सत्ता के अहंकार ने दिल्ली के तीन बार के चुने सीएम को जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here