न्यूज़लिंक हिंदी, मध्यप्रदेश। अबू धाबी में 700 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर का निर्माण हुआ है। बता दे कि इसमें अहम भूमिका निभाने वाले महंत स्वामी महाराज (केशवजीवन दास) जबलपुर में जन्मे हैं।
जन्म स्थल को विशेष कक्ष के रूप में संवारा गया
केशवजीवन दास के जन्म स्थल और उनसे जुड़ीं यादों को संजोने के लिए बीएपीएस स्वामी नारायण संस्था ने मंदिर का निर्माण भी शहर के नेपियर टाउन क्षेत्र में वर्ष 2019 में कराया है। महाराज के जन्म स्थल को विशेष कक्ष के रूप में संवारा गया है। वहीं बीते कल यानी बुधवार को अबू धाबी में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी यहां मौजूद मंदिर समिति के सदस्यों ने देखा।
जमीन अबू धाबी सरकार ने दी थी
जानकारी के लिए बता दे कि साल 2015 में इस मंदिर के निर्माण को लेकर जब बातचीत शुरू हुई थी। तब इसमें करीब 20 हजार वर्ग मीटर जमीन अबू धाबी सरकार ने दी थी। अब जाकर इस मंदिर का निर्माण पूरा हुआ है। इस मंदिर में 700 करोड़ रुपए की लागत आई है। खास बात यह कि 90% मुस्लिम आबादी वाले इस देश में एक भव्य हिंदू मंदिर बना है।
ये भी पढ़ें : Delhi: 15 फरवरी को हाईकोर्ट में बम ब्लास्ट की मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

