Accident: असम में दर्दनाक हादसा, बस से भिड़ी ट्रक, 14 की मौत, 27 से ज्यादा लोग घायल

लगभग 45 लोगों को लेकर जा रही एक बस और ट्रक के बीच भिडंत होने की वजह से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, वहीं 27 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

0
392

न्यूज़लिंक हिंदी। असम के डेरगांव में बुधवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। लगभग 45 लोगों को लेकर जा रही एक बस और ट्रक के बीच भिडंत होने की वजह से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, वहीं 27 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। पुलिस बस एक पिकनिक पार्टी के लिए लोगों को तिनसुकिया के तिलिंगा मंदिर ले जा रही थी, तभी वह डेरगांव में एक ट्रक से टकरा गई।

ये भी पढ़े : UP News: कड़ाके की ठंड, सरकारी स्कूल बंद, अब निजी स्कूल कॉलेजों को भी बंद करने के आदेश

पुलिस के मुताबिक बस में सवार लोग पिकनिक पार्टी के लिए 3 बजे ही निकले। जैसे ही वे अपनी मंजिल के पास पहुंचे, एक कोयले से लदा ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं, वहीं कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़े :  ट्रांन्सपोर्टेरो की हड़ताल खत्‍म सरकार तुरंत कानून नहीं लागू करेगी सरकार के साथ ड्राइवरों की बैठक में जानिए क्‍या हुआ

जैसे ही हादसे की सूचना मिली आनन-फानन में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घायल यात्रियों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. पुलिस ने 14 यात्रियों के शव बरामद किया है, उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस केस की छानबीन में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here