सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले का आरोपी हुआ गिरफ्तार,STF को मिली बड़ी कामयाबी

0
169

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में एसटीएफ मेरठ की यूनिट ने बुधवार को मुख्य आरोपी राजीव नयन को गिरफ्तार कर लिया है। राजीव नयन मिश्रा पुत्र स्व. दीनानाथ मिश्रा प्रयागराज के थाना मेजा ग्राम अमोरा का रहने वाला है। वर्तमान में वह भरतनगर जेके रोड भोपाल में रह रहा था।

इसी मामले में अभियुक्त राजीव को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में प्रकाश में आया है कि गुड़गांव के अलावा राजीव ने रीवा के भी एक रिसोर्ट में अपने गैंग के साथ अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाया था। पूर्व में यह एनएचएम घोटाले में ग्वालियर और यूपी टेट पेपर लीक में कौशांबी से जेल जा चुका है। पेपर लीक मामले में अब तक मेरठ एसटीएफ की टीम 54 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

मामले में एसटीएफ ने गुरुग्राम से रिसॉर्ट मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया था। इसी व्यक्ति के रिसॉर्ट में एक हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले पेपर पढ़वाया गया था। एसटीएफ की मेरठ इकाई के एएसपी बृजेश कुमार सिंह के अनुसार नेचर वैली रिजॉर्ट के मालिक सतीश धनकड़ को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही टीम मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी।

एएसपी बृजेश कुमार सिंह के अनुसार जिन पांच आरोपियों का रिमांड मिला था, उनमें टीसीआई ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी मिर्जापुर के शिवम गिरि, भदोही निवासी रोहित पांडेय, प्रयागराज निवासी अभिषेक शुक्ला, बिहार निवासी डॉ. शुभम मंडल और मोनू को 10 दिन के रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट से पांच दिन का रिमांड स्वीकार की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here