आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने ली समाधि, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, छत्तीसगढ़-MP में आधे दिन का राजकीय शोक

जैन धर्म में दिगंबर मुनि परंपरा के आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने शनिवार (17 फरवरी) रात करीब 2: 35 बजे अपना शरीर त्याग दिया है। वहीं इससे पहले उन्होंने आचार्य पद का त्याग कर दिया था और तीन दिन का उपवास और मौन धारण कर लिया था।

0
293

न्यूज़लिंक हिंदी। जैन धर्म में दिगंबर मुनि परंपरा के आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने शनिवार (17 फरवरी) रात करीब 2: 35 बजे अपना शरीर त्याग दिया है। वहीं इससे पहले उन्होंने आचार्य पद का त्याग कर दिया था और तीन दिन का उपवास और मौन धारण कर लिया था। तीन दिन उपवास के बाद उन्होंने शरीर त्याग दिए। करीब 6 महीने पहले वे छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। यहां डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में रुके हुए थे। लंबे समय से उनका स्‍वास्‍थ्‍य भी ठीक नहीं था। 3 दिन पहले ही आचार्य विद्यासागर ने आचार्य पद अपने शिष्‍य निर्यापक मुनि समयसागर को सौंप दिया था और सल्लेखना की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

ये भी पढ़े : Rashmika Mandanna ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, “मैं मौत के मुंह से निकली हूं…”,एक्ट्रेस ने बताई आपबीती

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
उनके समाधि लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा, “आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी का ब्रह्मलीन होना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। लोगों में आध्यात्मिक जागृति के लिए उनके बहुमूल्य प्रयास सदैव स्मरण किए जाएंगे। वे जीवनपर्यंत गरीबी उन्मूलन के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने में जुटे रहे।”

पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे निरंतर उनका आशीर्वाद मिलता रहा। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ के चंद्रगिरी जैन मंदिर में उनसे हुई भेंट मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगी। तब आचार्य जी से मुझे भरपूर स्नेह और आशीष प्राप्त हुआ था। समाज के लिए उनका अप्रतिम योगदान देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

ये भी पढ़े :  Kanpur: कम उम्र में अपराध की दुनिया का बड़ा नाम ‘अजय ठाकुर’…फरार, हिस्ट्रीशीटर के दो साथी गिरफ्तार, पढ़े मामला

 

आधे दिन का अवकास घोषित
आचार्य विद्यासागर महाराज के देहावसान पर सरकार की ओर से आधे दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय आधा झुका हुआ रहेगा और राजकीय समारोह व कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here