भारत कुमार के नाम से मशहूर दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का आज यानी 4 अप्रैल 2025 को निधन हो गया। और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में सुपरस्टार ने अंतिम सांस ली।
और वहीं अब उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने कंफर्म किया कि सुपरस्टार का अंतिम संस्कार कल यानी 5 अप्रैल को मुंबई में पवन हंस में होगा। तो कल 10 बजे के करीब उनका पार्थिव शरीर उनके घर गोस्वामी टॉवर्स में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
और वहीं इसी बीच सुपरस्टार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने पिता के निधन पर बात करते हुए बताया कि आखिरी समय में उनका हाल कैसा था।
साथ ही उन्होंने कहा, मैं कुणाल गोस्वामी दुर्भाग्य से मेरे पिता मनोज गोस्वामी का देहांत हो गया है आज सुबह 3.30 बजे। कोकिला अंबानी हॉस्पिटल में हुआ। वो अस्वस्थ थे काफी समय से।
लेकिन बड़ी शिद्दत से उन्होंने हर चीज का मुकाबला किया है और भगवान की कृपा है। शिरड़ी बाबा की दया है कि वह चैन से आराम से इस दुनिया से गए हैं। और कल सुबह उनका अंतिम संस्कार होगा। आप सब लोगों का बहुत ही धन्यवाद।
बीमारी उनकी काफी सालों से चल रही थी और दो महीने बाद वह 88 साल के होने वाले थे। लेकिन 87 में उनका स्वर्गवास हो गया है। आखिरी समय में वह किससे बात करते थे के सवाल पर उन्होंने कहा, वह हमसे बातें करते थे अपने पोतों से और जो भी उनके छोटे नाते थे। और उन सब से करते थे। और वह बड़े खुश थे।
अब गौरतलब है कि मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को ऐबटाबाद में हुआ, जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान का हिस्सा बन गया। बंटवारे के बाद मनोज कुमार के अभिभावकों ने भारत में रहने का फैसला किया।
और फिर इसी के साथ वह दिल्ली आ गए। मनोज कुमार ने बंटवारे का दर्द बहुत नजदीक से देखा था। और ये भी बताया जाता है कि वह दिलीप कुमार और अशोक कुमार की फिल्मों को देखकर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने एक्टर बनने का निश्चय कर लिया। और फिर इसी के साथ ही उन्होंने अपना नाम हरिकिशन से बदलकर मनोज कुमार रख लिया।