न्यूज़लिंक हिंदी। स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रही विश्व आर्थिक मंच की पांच दिवसीय 54वीं वार्षिक बैठक में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने आज अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच तेलंगाना में बिजनेस निवेश और वहां पर मौजूद बिजनेस केअवसरों को लेकर लंबी बातचीत हुई। बैठक के बाद अदाणी ग्रुप के सीईओ गौतम अदाणी, एयरोस्पेस और डिफेंस के सीईओ आशीष राजवंशी ने आने वाले कुछ सालों में तेलंगाना में 12,400 करोड़ रुपए के निवेश के लिए राज्य सरकार के साथ चार समझौता MoU पर हस्ताक्षर किए।
Chief Minister Sri Anumula Revanth Reddy, along with Industries Minister Sri Minister Sridhar Babu, met with Sri Gautam Adani, Chairman Adani Group on the sidelines of World Economic Forum's 54th Annual Meeting in #Davos.
The hour-long meeting covered a plethora of exciting new… pic.twitter.com/bYH5ItfI77
— Sateesh Vinjam (@Sateesh_INC) January 17, 2024
5000 करोड़ रुपये के निवेश से 100 मेगावाट का डाटा सेंटर बनेगा
तेलंगाना सरकार के मुताबिक, इस निवेश से राज्य की आर्थिक प्रगति में और बढ़ोतरी होगी। साथ ही तेलंगाना में ग्रीन एनर्जी विकास की दिशा में बेहतर काम किया जा सकेगा। अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड राज्य में 5000 करोड़ रुपये के निवेश से 100 मेगावाट का डाटा सेंटर बनाने को राजी हुई है। इसे ग्रीन एनर्जी से रौशन किया जाएगा। यह डाटा सेंटर लगभग 5 साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए राज्य के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग और स्टार्टअप की भी मदद लेगी, जो कि सप्लायर के तौर पर इसमें जुड़ेंगे। इससे लगभग 600 लोगों को रोजगार मिलेगा।
ये भी पढ़ें : प्रगनाननंदा ने फिर किया कमाल, विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराया, बने भारत के नंबर 1 चेस प्लेयर
दो पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट और सीमेंट प्लांट भी खुलेगा
इसके अलावा अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड लगभग 5000 करोड़ रुपये के निवेश से राज्य में दो पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट भी बनाएगी। इनमें से एक 850 मेगावाट का प्रोजेक्ट कोयाबेस्टागुडम और दूसरा 500 मेगावाट का प्रोजेक्ट नाचाराम में खोला जाएगा। इसके साथ ही अंबुजा सीमेंट भी 5 साल में 1400 करोड़ रुपये के निवेश से 6 एमटीपीए क्षमता का प्लांट खोलेगी। यह यूनिट 70 एकड़ में फैली होगी। इससे लगभग 4000 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें : CM योगी ने लखनऊ में किया सनसनीखेज खुलासा, बोले- राम मंदिर आंदोलन की वजह से संन्यासी हूं
ड्रोन एवं मिसाइल सिस्टम में भी निवेश करेगा अडानी ग्रुप
अडानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजी ने राज्य में 10 साल के अंदर लगभग 1000 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया है। इस रकम से अडानी एयरोस्पेस पार्क में ड्रोन एवं मिसाइल सिस्टम की रिसर्च, डेवलपमेंट, डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और इंटीग्रेशन किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के जरिए लगभग 1000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

