Afghaistan : 4.2 तीव्रता का आया भूकंप, बहरहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं

0
155

अफगानिस्तान में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई। फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान में गुरुवार को रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया, अचानक से धरती से हिलने के बाद लोग घबरा गए।

हालांकि, भूकंप यहां के लोगों के लिए कोई नई बात नहीं है। और इस आपदा से यहां के लोग अभ्यस्त भी हो चुके है। और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। मंगलवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

इसके अतिरिक्त भूकंप का केंद्र 180 किमी की गहराई पर था, यह भूकंप बुधवार को आए रिक्टर पैमाने पर 4 तीव्रता वाले भूकंप का आफ्टरशॉक था। अब फिर से यहां आफ्टरशॉक की आशंका बनी हुई है।

और इससे पहले मंगलवार को अफगानिस्तान के पड़ोसी देश ताजिकिस्तान में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। और यह भूकंप 28 किमी की गहराई में था। रेड क्रॉस के अनुसार, अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंपों का इतिहास रहा है।

इसके अलावा जब भूकंप आते हैं तो वे अफगानिस्तान के ग्रामीण इलाकों में आते हैं जहां सबसे अधिक नुकसान होता है।

ये समुदाय अक्सर दूरदराज इलाके में ऐसे घरों में रहते हैं जो मिट्टी की ईंटों जैसी कम मजबूत सामग्री से ही बने होते हैं। इससे भूकंक के समय खतरा और भी बढ़ जाता है।

और इन गांवों के अलग-थलग होने के कारण, मानवीय संगठनों और सरकारी निकायों से त्वरित सहायता सुनिश्चित करना मुश्किल हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here