Afganistan : 6 साल की मासूम बच्ची की 45 साल के व्यक्ति से जबरन की शादी, जानिए तालिबान ने घटना पर क्या करी कार्रवाई

0
145

अफगानिस्तान से एक बेहद ही चौकाने वाला मामले सामने आया है। जहां एक 45 साल के शख्स ने 6 साल की बच्ची को खरीदकर उससे शादी की है।

सूत्रों की अनुसार, कि तालिबान इस खबर को सुनते ही ‘भयभीत’ हो गए और उन्होंने उस शख्स को बच्ची को घर ले जाने से रोक भी दिया।

और फिर तालिबान ने कथित तौर पर कहा कि बच्ची को नौ साल की उम्र में अपने पति के घर लेजाया जा सकता है।

और ये मामला अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत से सामने आया है, जिसने लोगों में आक्रोश भी पैदा कर दिया है, लेकिन अभी तक यह शादी कायम है।

साथ ही सूत्रों के मुताबिक बच्ची से शादी करने वाले व्यक्ति की पहले से ही दो पत्नियां हैं, बच्ची से शादी करने के लिए उसने लड़की के परिवार को शादी के बदले पैसे दिए।

और तालिबान ने बच्ची के पिता और दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, किसी भी व्यक्ति पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से देश में बाल विवाह और जबरन विवाह में वृद्धि भी देखी गई है। और अफगानिस्तान में बाल विवाह पहले से ही ज्यादा हैं।

और तालिबान की ओर से महिलाओं पर लगाए कई प्रतिबंधों ने इनको और बढ़ा दिया है। हालांकि तालिबान ऐसे मामलों पर नजर बनाए हुए हैं और इन्हें रोकने के लिए कई कदम भी उठा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here