Afghanistan Cricket History: भारत की गोद में बड़ा हुआ अफगान क्रिकेट, अब वर्ल्ड टॉप टीमों को चटा रहा धूल

Afganistan: 1990 के दशक में, पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों के बीच क्रिकेट लोकप्रिय हो गया था. 1995 में वहां अफगानिस्तान क्रिकेट फेडरेशन का गठन किया गया।

0
372

Newslink Hindi Explainer: अफगानिस्तान, जिसका इतिहास आतंक और दहशत से भरा है। कई गृह-युद्ध और तालिबान के सितम सह चुका अफगानिस्तान अब क्रिकेट की दुनिया में झंडे गाड़ रहा है। यह इतना आसान नहीं है। कैसे एक टीम संसाधनों के आभाव में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का सपना संजो सकती है। यह दुनिया पूछ रही है, और जो लोग अफगानिस्तान की क्रिकेट यात्रा को जानते हैं वह तारीफ करते नहीं थक रहे।

भारत में हो रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप से एक बार फिर से अफगानिस्तान टीम सुर्खियों में है। हो भी क्यों न टीम ने पहले 2019 की वर्ल्ड कप चैम्पियन इंग्लैंड को 69 रनों से हराया और फिर 1992 वर्ल्ड कप की चैंपियन टीम पाकिस्तान टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। जिसके बाद माना जा रहा है की अफगानिस्तान वह टीम भी बन सकती यह जो वर्ल्ड कप जीत ले। हालांकि अफगानिस्तान ने इससे पहले भी इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीमों को कई बार हराया है।

अफगान टीम की कामयाबी के पीछे भारत
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाड़ियों की हर संभव मदद की है। उन्हें बाउंड तकनीक स्टाफ और बाकी कई साधन उपलब्ध कराए है. जिसका जिक्र अफगान क्रिकेटर कई मंचों से कर चुके हैं। अफगानिस्तान में एक भी इंटरनेशनल स्टेडियम नहीं है उसने अब तक अपने घर में एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। अफगानिस्तान टीम ने भारत के तीन स्टेडियम को अपना घरेलू मैदान माना है। इसमें लखनऊ, ग्रेटर नोएडा और देहरादून है।

ये भी पढ़ें: दिवाली पर निर्बाध मिलेगी बिजली, कर्मचारियों की छुट्टियां की गयी रद्द , जेई सब स्टेशन पर करेंगे स्टे

अफगान टीम ने अपनी पहला इंटरनेशनल मैच अगस्त 2009 में खेला था। इसके बाद उसने 2017 के दौरान भारतीय जमीन पर अपनी पहली टी20 और वनडे सीरीज खेली थी। सभी मैच ग्रेटर नोएडा में हुए थे. अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान, मुजीब उर रहमान, मोहम्मद नबी किसी भी टीम को आसानी से धूल चटाने की काबिलियत रखते हैं धीरे धीरे टीम की बल्लेबाजी भी मजबूत हो रही है।

अफगानिस्तान क्रिकेट का इतिहास
विकिपीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान में क्रिकेट पहली बार 19वीं सदी के एंग्लो-अफगान युद्धों के दौरान खेला गया था, बताया गया है कि ब्रिटिश सैनिकों ने 1839 में काबुल में क्रिकेट खेला था।

1990 के दशक में, पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों के बीच क्रिकेट लोकप्रिय हो गया था. 1995 में वहां अफगानिस्तान क्रिकेट फेडरेशन का गठन किया गया। 2001 के अंत में अपने देश लौटने पर उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा। सभी खेलों की तरह, क्रिकेट को मूल रूप से सत्तारूढ़ तालिबान द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था, लेकिन 2000 में यह एक उल्लेखनीय अपवाद बन गया और अफगानिस्तान क्रिकेट फेडरेशन को अगले वर्ष आईसीसी के एक संबद्ध सदस्य के रूप में चुना गया।

ये भी पढ़ें: Chandra Eclipse 2023: शरद पूर्णिमा पर होगा ग्रहण का साया…9 घंटे पहले लग जाएगा सूतक काल

अफ़ग़ानिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की क्रूगर्सडॉर्प में नामीबिया पर 21 रन की जीत ने उन्हें अप्रैल 2009 में आधिकारिक एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय दर्जा दिलाया। टीम ने 2012 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। 11 नवंबर 2010 को अफगान राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम का गठन किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं को क्रिकेट के खेल को समझने और पुरुषों के समानांतर एक टीम बनाने में मदद करना था। नीति में यह भी कहा गया है कि इस्लामी परंपरा के अनुसार महिलाएं वैकल्पिक रूप से हेडस्कार्फ़ या हिजाब पहन सकती हैं जो उनकी अपनी पसंद है।

22 जून 2017 को, ICC द्वारा अफगानिस्तान को टेस्ट राष्ट्र का दर्जा दिया गया। यह इतिहास में पहली बार था कि दो टीमों ने एक ही समय में टेस्ट दर्जा हासिल किया। अफगानिस्तान इस सम्मान को आयरलैंड के साथ साझा करता है, इस प्रकार टेस्ट खेलने वाले देशों की कुल संख्या बारह हो गई है। 14 जून 2018 को, उन्होंने भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला, जिसे वे दो दिनों के भीतर हार गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here