अमित शाह के बाद नीतीश कुमार को, भाजपा ने दिया अब ये बड़ा ऑफर

0
174

न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर सियासी अटकलों का बाजार बहुत ही गर्म है। अमित शाह के बयान के बाद अब भाजपा ने नीतीश कुमार को बड़ा ऑफर दे दिया है। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे तो वो उनका पूर्ण रूप से स्वागत करेंगे। वहीं जदयू नेता अशोक चौधरी का भी रिएक्शन सामने आ गया है।

बिहार में नीतीश कुमार को लेकर अटकलबाजी तेज हो गई है। सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मारकर एनडीए में जा सकते हैं। इस बीच, बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। सम्राट चौधरी ने साफ कहा है कि अगर नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे तो वह उनका पूर्ण रूप से स्वागत करेंगे।

नीतीश कुमार के खास अशोक चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि अमित शाह ने कभी ये बात नहीं बोली है कि नीतीश कुमार के लिए दरवाजे बंद हो चुके हैं। चौधरी ने कहा कि अमित शाह ने ऐसा बोला है कि अगर कोई प्रस्ताव देगा तो वह जरूर विचार किया जाएगा, लेकिन हम लोगों ने तो अभी कोई प्रस्ताव दिया नहीं है।

शुक्रवार को लालू यादव और तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। यह मीटिंग 45 मिनट तक चली और पटना में सियासी अटकलें भी लगातार लगती रहीं। हालांकि, मीटिंग के बाद लालू-तेजस्वी ने खुद कहा कि यह एक सामान्य मुलाकात की थी। महागठबंधन में अब सब कुछ ठीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here