दिवाली की आतिशबाजी के बाद ये हैं देश के 10 सबसे प्रदूषित शहर, जानें इस बार दिल्ली बेहतर या खराब

दिवाली की रात की गई आतिशबाजी का असर पूरे भारत में दिखने लगा है। सोमवार सुबह ही दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की मोटी चादर देखी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने राजधानी दिल्ली समेत सभी राज्यों में प्रदूषण पर लगाम के लिए आतिशबाजी पर रोक लगाई थी, लेकिन राजधानी में लोगों ने उच्चतम अदालत के आदेश की धज्जियां उड़ाई है।

0
134

न्यूज़लिंक हिंदी। दिवाली की रात की गई आतिशबाजी का असर पूरे भारत में दिखने लगा है। सोमवार सुबह ही दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की मोटी चादर देखी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने राजधानी दिल्ली समेत सभी राज्यों में प्रदूषण पर लगाम के लिए आतिशबाजी पर रोक लगाई थी, लेकिन राजधानी में लोगों ने उच्चतम अदालत के आदेश की धज्जियां उड़ाई है। सोमवार सुबह राजधानी दिल्ली और NCR में धुंध की एक चादर वातावरण में छायी हुई है, जिसकी वजह से कुछ सौ मीटर के बाद दृश्यता खत्म हो रही है।

हालांकि, यह हाल सिर्फ इस क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दिवाली के बाद प्रदूषण का यह असर कई और शहरों में भी देखा जा रहा है। इनमें मुंबई और कोलकाता जैसे मेट्रो शहर भी शामिल हैं। दोनों ही शहरों में सुबह ही धुंध छाई रही।

स्विस समूह ने दिल्ली की हवा को बताया – खतरनाक
वायु गुणवत्ता मापने वाले स्विस समूह IQAir के डाटा के मुताबिक सोमवार को दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर के तौर पर उभरा है। यहां सुबह 5:00 बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर 514 पर है जो बेहद खतरनाक रूप में चिन्हित है। इस समूह के मुताबिक एक्यूआई 320 को खतरनाक के तौर पर चिह्नित किया गया है, जिसमें स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक चेतावनियां दी गई हैं। इस समूह के मुताबित सोमवार को दिल्ली की हवा इस खतरनाक स्तर से भी खराब लेवल पर पहुंची है।

भारत में कौन से 10 शहर सबसे ज्यादा प्रदूषित?
भारत में रियल टाइम एक्यूआई की जानकारी देने वाली वेबसाइट AQI.in के मुताबिक, भारत में दिवाली के बाद सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में दिल्ली का नाम तो है, लेकिन यह दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर बिहार की राजधानी पटना का नंबर है, जहां सुबह औसत एक्यूआई 572 दर्ज किया गया। वहीं, दूसरे नंबर पर दिल्ली का एक्यूआर 468 रहा। दिल्ली के पड़ोस में स्थित यूपी के नोएडा का एक्यूआई- 410 यानी बेहद खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं, यूपी के गाजियाबाद में एक्यूआई 400 से ऊपर है। उधर हरियाणा के रोहतक में एक्यूआई 380 के करीब दर्ज किया गया। देश के टॉप-5 प्रदूषित शहरों में तीन शहर दिल्ली-एनसीआर के हैं।

CPCB के आंकड़े के मुताबिक दिल्ली की हवा गुणवत्ता अच्छी
वहीं केंद्र सरकार के केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों की मानें तो दिवाली पर राजधानी दिल्ली में इस साल साफ हवा ने पिछले 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राजधानी में सोमवार सुबह पांच बजे आनंद विहार जीपीसीसी के आंकड़े के मुताबिक शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 289 रहा, जो पिछले 8 साल में दिवाली के दिन सबसे कम था।

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में पिछले साल दिवाली पर एक्यूआई 2022 में 312, 2021 में 382, 2020 में 414, 2019 में 337, 2018 में 281, 2017 में 319 और 2016 में 431 दर्ज किया गया था। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 7 नवंबर को बेरियम युक्त पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here