विपक्षी गठबंधन की बड़ी जीत के बाद बढ़ी हलचल, मुस्लिम महिलाओं ने कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर शुरू की पैसे की मांग

0
183

न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी की 80 में से 43 सीटों पर विपक्षी गठबंधन को पूर्ण जीत मिली। सबसे अधिक अल्पसंख्यक वर्ग को साधने के लिए अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने बड़ी रणनीति अपनाई।

उन्होंने तमाम इलाकों में कांग्रेस गारंटी कार्ड पहुंचवाया गया। कांग्रेस गारंटी कार्ड में जीत के बाद 8500 प्रति महीना और सालाना 1 लाख रुपये महिलाओं को दिए जाने की घोषणा की गई थी। चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मुस्लिम महिलाओं का समूह अब लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पहुंच रहा है।

दरअसल, राहुल गांधी ने चुनावी रैलियों में महिलाओं को जीत के बाद खटाखट-खटाखट 8500 रुपये 5 जून को मिलने का दावा किया था। लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर 8500 रुपये मासिक और सालाना एक लाख रुपये दिए जाने की मांग की जा रही है। महिलाओं का कहना है कि कांग्रेस की ओर से गारंटी कार्ड दी गई है।

इसमें जीत के बाद 8500 रुपये मिलने का वादा किया गया है। 5 जून को खाते में पैसा आने की बात कही गई। लेकिन, पैसा नहीं आया तो महिलाएं कांग्रेस कार्यालय पहुंच गईं। वह पता करने आई थीं कि कैसे उनके खाते में यह पैसे आएंगे? इस बारे में कांग्रेस कार्यालय पर अधिकारियों की ओर से कुछ बताया नहीं जा रहा था। इस पर महिलाएं परेशान दिखीं।

कांग्रेस की ओर से वोटरों के बीच वितरित की गई गारंटी कार्ड में दावा किया गया कि युवा न्याय के तहत एक लाख रुपये वेतन मिलेगा। हर शिक्षित युवा की पहली नौकरी पक्की होगी। नारी न्याय के तहत एक लाख रुपये हर साल हर गरीब महिला को मिलेगा।

इसके अलावा किसान न्याय के तहत कर्ज माफी, श्रमिक न्याय के हतत 400 रुपये प्रति दिन मजदूरी और हिस्सेदारी न्याय के तहत जातिगत जनगणना की बात मुख्य रूप से कही गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूपी की चुनावी रैलियों में बड़ा दावा किया। उन्होंने महिलाओं को एक लाख रुपये दिए जाने की बात भी कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here