न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को आम चुनाव में उनकी पार्टी की प्रचंड जीत पर बधाई दी है। साथ ही कहा है कि भारत बांग्लादेश के साथ अपनी स्थायी और लोगों की भलाई पर आधारित साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम शेख हसीना ने भी जीत के बाद भारत को धनिष्ट मित्र बताया था और कहा था कि दोनों पड़ोसियों ने द्विपक्षीय रूप से कई समस्याओं का समाधान किया है।
Spoke to Prime Minister Sheikh Hasina and congratulated her on her victory for a historic fourth consecutive term in the Parliamentary elections. I also congratulate the people of Bangladesh for the successful conduct of elections. We are committed to further strengthen our…
— Narendra Modi (@narendramodi) January 8, 2024
पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से एक पोस्ट में कहा, ”प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात की और संसदीय चुनावों में लगातार चौथी बार ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई दी। मैं बांग्लादेश के लोगों को भी सफल चुनाव के लिए बधाई देता हूं। हम बांग्लादेश के साथ अपनी स्थायी और जन-केंद्रित साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
ये भी पढ़े : अयोध्या के लिए कई गुना महंगी हुईं फ्लाइट, सातवें आसमान पर पहुंचा विमानों का किराया
भारत को लेकर क्या बोलीं पीएम शेख हसीना?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपनी चुनावी जीत के बाद कहा कि भारत, बांग्लादेश का एक ‘सच्चा दोस्त’ है और हमारे बीच अद्भुत संबंध हैं। हसीना ने कहा, ‘भारत बांग्लादेश का बहुत अच्छा और सच्चा दोस्त है। उन्होंने 1971 और 1975 में हमारा समर्थन किया। हम भारत को अपना पड़ोसी मानते हैं। मैं वास्तव में इस बात की सराहना करती हूं कि भारत के साथ हमारे अद्भुत संबंध हैं’। उन्होंने भारत और बांग्लादेश के बीच के संबंधों को भविष्य में और ऊंचाइयों पर पहुंचाने के अपने संकल्प को दोहराया।
आर्थिक प्रगति पर होगा ध्यान- शेख हसीना
हसीना ने कहा कि अगले पांच वर्षों में उनकी सरकार का मुख्य ध्यान आर्थिक प्रगति पर होगा। उन्होंने कहा कि वह अपने लोगों के लिए काम करने की कोशिश करती हैं। उन्होंने कहा, ”मातृ-स्नेह के साथ, मैं अपने लोगों की देखभाल करती हूं, जिन्होंने मुझे यह मौका दिया। बार-बार लोगों ने मुझे वोट दिया है और यही कारण है कि मैं यहां हूं।”

