Agra News : शराब के नशे में धुत रिटायर्ड फौजी ने, अपने ही लड़के की गोली मारकर हत्या

0
315

न्यूज़लिंक हिंदी। आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नशेबाज पिता ने अपने ही 16 साल के बेटे के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। आरोपी पिता फौज से रिटायर्ड है। बेटे ने नशे के आदी पिता को शराब पीकर गालियां देने से रोका था। इसी बात पर तैश में आए पिता ने लाइसेंसी पिस्टल से बेटे के सीने पर गोली चला दी। जिससे उसकी मोके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम सा मच गया, छोटा भाई और उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

आगरा के थाना सदर के राजपुर चुंगी उखर्रा में रहने वाला धीरज गुर्जर सेना से रिटायर्ड है। एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने बताया कि धीरज नशे का आदी है। बुधवार शाम करीब 7 बजे धीरज शराब पीकर आया था। घर पर आते ही उसने गालियां देना शुरू कर दिया। इस बात पर घर में झगड़ा हो गया।

16 साल विवेक भैंस को चारा खिला रहा था। विवेक ने अपने पिता धीरज से गालियां देने से टोका और घर के भीतर जाने के लिए ही कहा। उसे क्या मालूम था की इतनी सी बात पर धीरज का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उसने घर में रखी अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और सीधे विवेक के सीने पर गोली ठोक दी।

विवेक की मां सुधा का कहना है कि उसने सोचा भी नहीं था कि धीरज अपने 16 साल के बेटे पर ही गोली चला देगा। जब गोली की आवाज सुनी देखा कि विवेक लहूलुहान होकर जमीन पर पड़ा था। छोटा भाई नितिन भी दौड़कर आया। गोली चलाने के बाद धीरज मोके से भाग गया।

विवेक को लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज तुरंत पहुंचे। तब तक धीरज की सांसे पूरी तरह से थम चुकी थीं। विवेक कक्षा 9 में पढ़ता था। पिता की जगह वह घर का काम भी संभालता था। वह अपने पिता को बहुत प्यार करता था। प्रत्यक्षदर्शी कह रहे थे कि वह तो अपने पिता को समझा रहा था। मगर पिता ने अपनी लत की वजह से ही बेटे को मौत की नींद सुला दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here