Agra: पीएम मोदी आज करेंगे आगरा मेट्रो का शुभारंभ, जानें कितना होगा किराया

उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन के उप महाप्रबंधक, जनसंपर्क पंचानन मिश्र ने बताया कि शुभारंभ समारोह के बाद मेट्रो का संचालन नहीं होगा। यात्रियों को सफर करने की अनुमति नहीं होगी।

0
223

न्यूज़लिंक हिंदी, आगरा। बुधवार यानी आज सुबह 10:30 बजे वर्चुअल माध्यम से आगरा मेट्रो का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक भूमिगत स्टेशन से ताज पूर्वी गेट स्टेशन तक सफर करेंगे। वहीं सीएम योगी सुबह 9:30 बजे आगरा पहुंचेंगे और 11:00 बजे तक रहेंगे।

अब आगरा में ताजमहल, आगरा फोर्ट, मनकामेश्वर और जामा मस्जिद जाने के लिए मेट्रो की सवारी की जा सकती है। इन मेट्रो स्टेशनों के नाम ताजमहल ईस्ट, कैप्टन शुभम गुप्ता, फतेहाबाद रोड ताजमहल और मनकामेश्वर मंदिर होंगे। मेट्रो के चलने का समय सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक होगा। आम जनता सात मार्च से मेट्रो ट्रेन में सफर कर सकेगी।

पांच से सात मिनट के अंतराल में मेट्रो चलेंगी
जानकारी के लिए बता दें कि छह किमी लंबे प्राथमिकता वाले कारिडोर में छह मेट्रो का संचालन होगा। पांच से सात मिनट के अंतराल में मेट्रो चलेंगी। प्रति यात्री का किराया 10, 15 और 20 रुपये होगा।

शुभारंभ समारोह के बाद मेट्रो का संचालन नहीं होगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजमहल मेट्रो स्टेशन से सफर करेंगे। उनके साथ कई अतिथि भी होंगे। इसके बाद मेट्रो का संचालन बंद कर दिया जाएगा। ट्रैक की जांच होगी। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) के उप महाप्रबंधक, जनसंपर्क पंचानन मिश्र ने बताया कि शुभारंभ समारोह के बाद मेट्रो का संचालन नहीं होगा। यात्रियों को सफर करने की अनुमति नहीं होगी। सात मार्च से मेट्रो जनता के लिए चलेगी।

ये भी पढ़ें : Jaunpur: पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपहरण-रंगदारी केस में दोषी करार, जानें पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here