न्यूज़लिंक हिंदी, आगरा। 17 फरवरी को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया है। जानकारी अनुसार 17 फरवरी की परीक्षाएं अब 11 मार्च को होंगी। इसमें स्नातक और पारास्नातक की सभी सेमेस्टर परीक्षाओं के कार्यक्रम भी बदले गए हैं।
जानें क्यों सेमेस्टर परीक्षाएं हुई स्थगित
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपाल सिंह आर्य, राजीव कुमार और ब्रजेश शर्मा ने ज्ञापन सौंपा था कि 17 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा होने के कारण कई छात्र पुलिस भर्ती की परीक्षा से वंचित हो जाएंगे। अब ऐसे में 17 फरवरी को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी जाए।
बता दे कि देर रात विश्वविद्यालय प्रशासन ने 17 फरवरी की परीक्षा में बदलाव कर दिया। इससे छात्रों के सामने असमंजस नहीं रहेगा।
ये भी पढ़ें : Raipur: गलती से रेलवे स्टेशन पर चली गोली, आरपीएसएफ जवान की मौत, यात्री घायल, मामले की जांच जारी

