Ahaan Panday: आ गया YRF का नया सितारा, मोहित सूरी को मिली लॉन्चिंग की जिम्मेदारी, इस फेमस फैमिली से है नाता

यशराज फिल्म्स ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने मोहित सूरी को यंग लव स्टोरी के लिए साइन किया है जो जल्द ही रिलीज होगी। हालांकि इस नए प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई।

0
386

न्यूज़लिंक हिंदी। यशराज फिल्म्स ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने मोहित सूरी को यंग लव स्टोरी के लिए साइन किया है जो जल्द ही रिलीज होगी। हालांकि इस नए प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई। दूसरी तरफ दर्शक इस फिल्म की कहानी से लेकर कास्ट तक के बारे में जानने को बेताब है। अब चर्चा है कि इस फिल्म से एक और स्टारकिड बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस रोमांटिक फिल्म से अहान पांडे अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। अहान अनन्या पांडे के चचेरे भाई हैं, जो बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बताते हैं कि अहान को लगभग पांच साल पहले वाईआरएफ टैलेंट के रूप में आदित्य चोपड़ा ने चुना। उन्होंने खुद ही अपनी देखरेख में अहान की पूरी तैयारी कराई। इस दौरान अहान के शरीर सौष्ठव, उनके उच्चारण, उनके बोलचाल के तरीके, उनके कैमरे के सामने खुद को प्रस्तुत करने की क्षमताओं के अलावा उन्हें एक अभिनेता के लिए जरूरी सारे प्रशिक्षण दिए गए हैं। अहान की लॉन्चिंग की चर्चा काफी समय से रही है और बुधवार को इस बात की जानकारी भी सामने आ गई कि अहान की डेब्यू फिल्म मोहित सूरी निर्देशित करने जा रहे हैं।

ये भी पढ़े : Maharashtra: ‘अजित पवार को NCP मिलना मोदी की गारंटी’, उद्धव गुट के सांसद संजय राउत बोले- ‘शरद पवार अभी भी…’

अहान को आदित्य चोपड़ा हिंदी सिनेमा का नया स्टार बनाने की योजना पर बीते पांच साल से काम करते रहे हैं। इस दौरान उनकी तस्वीरों तक को बाहर नहीं आने दिया गया ताकि अहान का सारा फोकस अपनी तैयारी पर रहे। सूत्रों की मानें तो अहान पांडे की लॉन्चिंग पिछले कुछ वर्षों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किसी युवा द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत होने जा रही है।

ये भी पढ़े : UP News: लखनऊ जिला जेल से आई बड़ी खबर, 36 कैदी HIV पॉजिटिव, जाने पूरा मामला

सूत्र बताते हैं कि अहान पांडे की मोहित सूरी से मुलाकात बहुत अच्छी रही। बिना आदित्य चोपड़ा के आभामंडल में आए मोहित ने खुद अपने हिसाब से अहान का आकलन किया और तय पाया कि एक रोमांटिक कहानी के लिए वह सबसे उपयुक्त कलाकार हो सकते हैं। इसके बाद मोहित सूरी ने अहान की लंबे अरसे तक ट्रेनिंग भी की है। अब जबकि मोहित को लगता है कि अहान अपनी पहली फिल्म के लिए तैयार हैं, फिल्म के प्री प्रोडक्शन पर काम शुरू हो गया है। फिल्म में अहान की हीरोइन को यशराज फिल्म्स ने अभी सरप्राइज ही रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here