न्यूज़लिंक हिंदी। कल ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 10 दिसंबर को किया जाएगा। बीए एलएलबी, एलएलएम और पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) दिल्ली की ओर से एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। ये परीक्षा सुबह 10 से 1 बजे तक दोपहर में आयोजित की जाएगी। एग्जाम पेन-पेपर मोड में कंडक्ट कराया जाएगा।
परीक्षा के लिए हॉल टिकट भी जारी किए जा चुके हैं। वहीं, अब एनएलयू ( National Law University ) की ओर से परीक्षा से जुड़े कुछ अन्य अहम निर्देश भी जारी किए गए हैं। आइए जानते है उन निर्देशों के बारे में –
NLU की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
एग्जाम देने वालो को ध्यान देना चाहिए कि AILET परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड एग्जाम के लिए एक अहम और अनिवार्य दस्तावेज है, जो कि पहले जारी किए जा चुके हैं। अब कैंडिडेट्स को अपने साथ लेकर आने होंगे।
इसके अलावा, अभ्यर्थियों को इसके साथ एक वैलिड फोटोआईडी भी साथ लेकर आनी होगी। इसके बिना भी एग्जाम में एंट्री नहीं मिलेगी।
स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर के अंदर कम्युनिकेशन डिवाइज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट-जैसे मोबाइल फोन, डिजिटल वॉच, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर और ईयरफोन जैसी किसी भी डिवाइस को लाने पर मनाही होगी।
ये भी पढ़ें :MBBS Student Death: नशे में साहिल की तीसरी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत, फोरेंसिक टीम का जानें क्या है ‘दावा’
छात्रों को अपने साथ ब्लू/ब्लैक पेन, एडमिट कार्ड और उसके साथ वैलिड फोटो आईडी लेकर आनी की अनुमति होगी। इसके अलावा, उम्मीदवार पारदर्शी पानी की बोतल भी सेंटर पर लेकर जा सकते हैं।
सभी छात्र इस बात का ध्यान रखें कि 1 बजे के बाद उन्हें एग्जाम में लिखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

