AIMIM चीफ ओवैसी ने असम के CM पर किया तंज, बोले- सबको एक समान देखे, मुसलमानो और शुद्रो को झेलना पड़ता है

ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, हाल ही में हटाए गए एक पोस्ट में, असम के मुख्यमंत्री ने समाज के बारे में अपने दृष्टिकोण को विस्तार से बताया...

0
327

न्यूज़लिंक हिंदी। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा है। आपको बता दें कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि- खेती, गाय पालना और बिजनेस वैश्यों का स्वाभाविक कर्तव्य है और ब्राह्मणों, क्षत्रियों व वैश्यों की सेवा करना शूद्रों का स्वाभाविक कर्तव्य है।

ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, हाल ही में हटाए गए एक पोस्ट में, असम के मुख्यमंत्री ने समाज के बारे में अपने दृष्टिकोण को विस्तार से बताया। “…खेती, गाय पालना और बिजनेस वैश्यों का स्वाभाविक कर्तव्य है और ब्राह्मणों, क्षत्रियों व वैश्यों की सेवा करना शूद्रों का स्वाभाविक कर्तव्य है।”

ये भी पढ़े : कपूर परिवार पर आयी एक और आफत, Ranbir Kapoor के वायरल क्रिसमस वीडियो के खिलाफ केस दर्ज, जानें पूरा मामला

ओवैसी ने असम के सीएम के इस पोस्ट को कोट करते हुए कहा, “संवैधानिक पद पर रहते हुए आपकी शपथ प्रत्येक नागरिक के साथ समान व्यवहार करने की है, लेकिन आपकी यह सोच उस दुर्भाग्यपूर्ण क्रूरता को दिखाती है जिसका सामना असम के मुसलमानों ने पिछले कुछ वर्षों में किया है। ये हिंदुत्व स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय का विरोधी है।”

दरअसल, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार (26 दिसंबर) को सुबह 10 बजे एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया था। 48 सेकंड के इस वीडियो में “क्षत्रिय” का महिमामंडन बताया गया था, जबकि शूद्र को सबकी सेवा करने वाला बताया गया था। एक तरह से वह मनुस्मृति में जाति आधारित वर्णानुक्रम के अनुसार वर्गीकरण का समर्थन करते दिखे थे।

ये भी पढ़े : JDU के नए पोस्टर में अकेले नीतीश, ललन सिंह गायब… दिल्ली मीटिंग से पहले मिलने लगे बड़े सियासी संकेत

इस पोस्ट को लेकर जब विवाद बढ़ा तो हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे फौरन एक्स से डिलीट कर दिया। इस पोस्ट को लेकर सबसे पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने हिमंत की आलोचना की थी। हालांकि इस पोस्ट से जुड़ा स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। अब ओवैसी ने भी असम के सीएम की निंदा की है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ओवैसी और सरमा आमने-सामने हैं। पहले भी दोनों के बीच कई मुद्दों पर तीखी बहस हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here